back to top

सुपरकिंग्स का विजयरथ जारी

रोमांचक मुकाबले में केकेआर को दो विकेट से दी मात, जडेजा ने आठ गेंदों पर 22 रन जड़े

 

अबुधाबी। रविंद्र जडेजा ने अपने आक्रामक तेवरों का दिलचस्प नजारा पेश करते हुए रविवार को यहां आठ गेंदों पर 22 रन बनाये जिससे चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) पर दो विकेट की रोमांचक जीत दर्ज करके इंडियन प्रीमियर लीग में अपना विजय अभियान जारी रखा। चेन्नई के सामने 172 रन का लक्ष्य था। फाफ डुप्लेसिस (30 गेंदों पर 44 रन) और रुतुराज गायकवाड़ (28 गेंदों पर 40 रन) ने पहले विकेट के लिये 74 रन जोड़कर उसे अच्छी शुरूआत दिलायी। मोईन अली ने 28 गेंदों पर 32 रन बनाये लेकिन वह जडेजा थे जिन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में दो चौके और दो छक्के जड़े जिससे चेन्नई ने आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। केकेआर ने इससे पहले नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। उसके शीर्ष क्रम में केवल राहुल त्रिपाठी (33 गेंदों पर 45 रन) ही उपयोगी योगदान दे पाये। नितीश राणा (27 गेंदों पर नाबाद 37) और दिनेश कार्तिक (11 गेंदों पर 26 रन) के प्रयासों से केकेआर ने अंतिम तीन ओवरों में 44 रन जुटाये जिससे टीम ने छह विकेट पर 171 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। चेन्नई को अंतिम दो ओवरों में 26 रन की दरकार थी। ऐसे में जडेजा ने प्रसिद्ध कृष्णा के 19वें ओवर की आखिरी चार गेंदों पर दो छक्के और दो चौके लगाये।

 

 

सुनील नारायण (41 रन देकर तीन) अंतिम ओवर करने आये जिसमें चेन्नई को चार रन चाहिए थे। नारायण ने बेहतरीन गेंदबाजी करके सैम करेन (चार) और जडेजा का आउट कर दिया लेकिन दीपक चाहर विजयी रन लेने में सफल रहे। चेन्नई की यह आईपीएल बहाल होने के बाद लगातार तीसरी जीत है जिससे उसके 10 मैचों में 16 अंक हो गये हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। केकेआर ने लगातार दो जीत के बाद हार झेली। उसके 10 मैचों में आठ अंक हैं। चेन्नई ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाये। गायकवाड़ और डुप्लेसिस ने गेंदबाजों को हावी नहीं होने दिया। इयोन मोर्गन ने पावरप्ले में चार गेंदबाज आजमाये लेकिन चेन्नई की सलामी जोड़ी ने गेंद को सीमा रेखा तक पहुंचाना जारी रखा। गायकवाड़ की टाइमिंग शानदार थी। उन्होंने नारायण पर दो छक्के जड़ने के बाद आंद्रे रसेल का स्वागत भी छह रन से किया लेकिन अगली गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर कवर में कैच में बदल गयी। उन्होंने तीन छक्कों के अलावा दो चौके भी लगाये। चेन्नई ने 11वें ओवर में 100 का आंकड़ा छुआ। इसमें मोईन का योगदान भी था जिन्होंने लॉकी फर्गुसन पर चौका और छक्का लगाकर हाथ खोले थे। गायकवाड़ की तरह डुप्लेसिस भी अर्धशतक तक नहीं पहुंच पाये। फर्गुसन ने डीप प्वाइंट पर उनका अच्छा कैच लपका।

 

 

डुप्लेसिस ने सात चौके जमाये। सुनील नारायण ने अंबाती रायुडु (नौ) का आॅफ स्टंप थर्राकर चेन्नई को दबाव में ला दिया। रन नहीं बन पाने के दबाव में मोईन ने अपना विकेट गंवा दिया। सुरेश रैना (11) रन आउट हो गये और वरुण चक्रवर्ती ने गुगली पर महेंद्र सिंह धोनी (एक) को बोल्ड करके चेन्नई समर्थकों को निराश कर दिया, लेकिन जडेजा ने पूरे समीकरण बदल दिये। इससे पहले जडेजा ने कसी हुई गेंदबाजी भी की। उन्होंने चार ओवरों में 21 रन देकर एक विकेट लिया। शार्दुल ठाकुर (चार ओवर में 20 रन देकर दो) ने भी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन ड्वेन ब्रावो की जगह चुने गये करेन (चार ओवर में 56 रन) और जोश हेजलवुड (40 रन देकर दो) महंगे साबित हुए। चेन्नई ने बीच में आठ ओवरों में केवल 43 रन दिये थे। केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पावरप्ले में ही उसके दोनों सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (नौ) और धमाकेदार शुरूआत दे रहे वेंकटेश अय्यर (15 गेंदों पर 18 रन) पवेलियन लौट गये। गिल रन आउट हुए तो अय्यर ने शार्दुल की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दिया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...