back to top

वार्नर की अगुवाई में सबसे संतुलित आईपीएल टीमों में से है सनराइजर्स हैदराबाद

नई दिल्ली। शानदार शीर्ष क्रम, बेहतरीन स्पिन आक्रमण और डेविड वार्नर जैसा आक्रामक कप्तान। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे संतुलित सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर प्लेआफ के चार प्रबल दावेदारों में से होगी। मुंबई इंडियंस या चेन्नई सुपर किंग्स जैसी हाई प्रोफाइल टीम नहीं होने के बाद सनराइजर्स किसी से कम नहीं है क्योंकि उसके पास शानदार कोचिंग स्टाफ है।

इसमें ट्रेवर बेलिस (केकेआर के आईपीएल विजेता पूर्व कोच), वीवीएस लक्ष्मण और मुथैया मुरलीधरन जैसे महान पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। ये तीनों आईपीएल की सफल टीमों के डगआउट में रह चुके हैं और इनका अपना कद बहुत ऊंचा है। कप्तान के रूप में इस सत्र में वापसी करने वाले डेविड वार्नर के रूप में सनराइर्स के पास करिश्माई कप्तान हैजो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखता है। चार साल पहले वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने खिताब जीता था और वह तीन बार आरेंज कैप हासिल कर चुके हैं।

पिछले सत्र में जॉनी बेयरस्टॉ और वार्नर ने कई रिकार्ड तोड़े जिनमें आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड शामिल है। दोनों अपने दम पर टीम को नॉकआउट तक ले गए थे। वार्नर ने 12 मैचों में 692 रन बनाए जिसमें आठ अर्धशतक और एक शतक शामिल था। वहीं बेयरस्टॉ ने 10 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक के साथ 445 रन जोड़े। सनराइजर्स के पास भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जैसा तेज गेंदबाज और अफगानिस्तान के टी20 कप्तान जैसा स्पिनर है।

उनके अलावा गेंदबाजी का जिम्मा सिद्घार्थ कौल और शाहबाज नदीम संभालेंगे। सनराइजर्स के बल्लेबाजी क्रम में हालांकि उतनी गहराई नहीं दिख रही। वार्नर और बेयरस्टॉ के नाकाम रहने पर दारोमदार पूरी तरह से मनीष पांडे और केन विलियमसन पर आ जाएगा। टीम ने बाएं हाथ के बल्लेबाज विराट सिंह जैसे युवाओं पर भरोसा किया है जिसने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में 343 रन बनाए थे। बल्लेबाजी हरफनमौला अभिषेक शर्मा और भारत के अंडर 19 कप्तान प्रियम गर्ग भी टीम में हैं।

गेंदबाजी सलाहकार मुथैया मुरलीधरन ने कहा, इस साल हम युवाओं के साथ जा रहे हैं और हमें उम्मीद है कि वे मौके का सही उपयोग करेंगे। यूएई की पिचों पर स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। ऐसे में राशिद ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं जिनका टूर्नामेंट में इकॉनामी रेट 6.55 है। टीम के पास ट्रेवर बेलिस के रूप में नया कोच है जिनके मार्गदर्शन में इंग्लैंड ने पिछले साल वनडे विश्व कप और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो आईपीएल खिताब जीते हैं।

टीम : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिधिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मिशेल मार्श, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फेबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्घार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...