back to top

सूरज बडज़ात्या की फिल्म से होगी सनी देओल के छोटे बेटे के फिल्मी करियर की शुरुआत

मुंबई। अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल फिल्म निर्माता सूरज आर बडज़ात्या की अगली फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की। इस फिल्म से सूरज बडज़ात्या के बेटे अवनीश एस बडज़ात्या लेखक और निर्देशक के तौर पर करियर शुरू कर रहे हैं।

यह फिल्म सूरज बडज़ात्या की प्रोडक्शन कंपनी राजश्री प्रोडक्शन की 59वीं फिल्म होगी। सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल पल पल दिल के पास से फिल्मी दुनिया में कदम रख चुके हैं। राजवीर ने ब्रिटेन में थिएटर की पढ़ाई की है और सहायक निर्देशक के रूप में वह काम कर चुके हैं। वह रंगमंच और फिल्म निर्देशक फिरोज अब्बास खान के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

अब्बास मुगल-ए-आजम और तुम्हारी अमृता जैसे नाटकों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। अवनीश ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में राजवीर को लेने का निर्णय इसलिए किया क्योंकि वह मेहनती हैं। उन्होंने कहा, हमने इस फिल्म के बारे में जितनी ज्यादा बातें की, उतना मैं राजवीर को इस फिल्म के नायक के रूप में देखने लगा। अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। इसकी शूटिंग इस साल जुलाई से शुरू होने की संभावना है और 2022 में यह रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...