back to top

स्किन और बालों के लिए लाभकारी है गंधक, जानिए सेवन की विधि

नई दिल्ली। कुछ खनिज या रासायनिक तत्व ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल खेतों से लेकर पटाखों तक में किया जाता है, लेकिन वही रसायन औषधि के रूप में भी काम करते हैं और कई रोगों से निजात दिलाने में मदद करते हैं। हम बात कर रहे हैं गंधक की।

गंधक का नाम सभी ने सुना होगा, क्योंकि दादी और मां गंधक का प्रयोग नकारात्मक ऊर्जा से बचाने के लिए करती हैं, लेकिन इसका प्रयोग आयुर्वेद में औषधि के तौर पर किया जाता है।

गंधक एक रसायन है और इसका वैज्ञानिक प्रतीक ‘एस’ है और इसे बाजार में सल्फर के नाम से भी जाना जाता है। यह दिखने में पीले रंग का होता है और उसकी गंध असहनीय होती है, लेकिन आयुर्वेद में इसका इस्तेमाल त्वचा संबंधी रोग, यौवन को बनाए रखने और रोग-प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। इसका स्वाद तीखा और कसैला होता है और तासीर गर्म होती है। अगर शरीर में वात और कफ का असंतुलन है, तो गंधक इन्हें बैलेंस करता है।

गंधक का सेवन करने से पहले इसे शुद्ध गंधक में परिवर्तित करना पड़ता है, जिससे इसे खाने लायक बनाया जा सके। अगर आप इसे नहीं करना चाहते हैं, तो बाजार में शुद्ध गंधक गोलियों और भस्म के रूप में मिल जाएगी। शुद्ध गंधक बनाने के लिए लोहे की कहाड़ी में गंधक को गर्म करें और जब वह पिघलने लगे तो उसमें नींबू रस मिला दें। इस प्रक्रिया को तीन बार करें और गंधक को सुखाकर उसका चूर्ण बना लें।

गंधक चूर्ण कई बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है। अगर फोड़े-फुंसी, मुंहासे, खुजली या स्किन से जुड़ा कोई इंफेक्शन है तो गंधक चूर्ण लिया जा सकता है। इसके अलावा, अगर पाचन शक्ति कमजोर है और संक्रमण रोग जल्दी घेर लेते हैं तो इसका सेवन किया जा सकता है। ये शरीर की ऊर्जा शक्ति को बढ़ाने और थकान को कम करने में मदद करेगा, साथ ही शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालेगा।

गंधक चूर्ण का इस्तेमाल श्वसन रोगों में किया जाता रहा है। अस्थमा, खांसी, सर्दी-जुकाम और फेफड़ों को शुद्ध करने में गंधक का चूर्ण सबसे ज्यादा लाभकारी है। अगर आप बालों से जुड़ी समस्या से परेशान हैं, तो गंधक चूर्ण का सेवन इसे कम करने में मदद करेगा। ये बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें काला बनाए रखने में भी मदद करता है।

गंधक चूर्ण का सेवन 1 से 3 ग्राम के बीच ही करें और ये खाना खाने से पहले सुबह या शाम के समय लिया जा सकता है। बच्चों को गंधक चूर्ण के सेवन से दूर रखें। बाकी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...