back to top

माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में सफलता की दर हुई दोगुनी : अध्ययन

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचने में सफलता की दर बीते तीन दशक में दोगुनी हो गई है जबकि इस दौरान पर्वतारोहियों की मौत की दर करीब एक प्रतिशत ही है। एक अध्ययन में यह जानकारी दी। अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय और कैलिफॉर्निया विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने यह भी पाया कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की संख्या में भी भारी वृद्घि हुई है।

बुधवार को प्लोस वन पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में 2006 से 2019 के बीच पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले सभी पर्वतारोहियों की सफलता और मृत्यु की दर का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन से पता चला है कि 1990 से 2019 के बीच एवरेस्ट पर चढ़ाई में सफलता की दर लगभग दोगुनी हो गई है। अब दो तिहाई पर्वतारोही शिखर पर पहुंचते हैं। पहले एक तिहाई पर्वतारोही ही ऐसा कर पाते थे।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मृत्युदर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह करीब एक प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 1990 से 2005 के दौरान पहली बार एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वाले पर्वतारोहियों की संख्या 2,200 थी जबकि 2006 से 2019 के बीच इनकी तादाद 3,600 रही।

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि एवरेस्ट पर चढ़ाई का प्रयास करने वाली महिला पर्वतारोहियों की संख्या में हालिया कुछ साल में वृद्घि हुई है। फिलहाल यह 14.6 प्रतिशत है जो पहले 9.1 प्रतिशत थी। महिलाओं और पुरुषों के बीच चढ़ाई में सफलता हासिल करने की दर और मृत्यु होने की दर काफी हद तक एक समान है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...