back to top

अध्ययन : शुरुआती पांच दिनों में कोरोना का पता लगाने में रैपिड एंटीजन टेस्ट कारगर

नई दिल्ली। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अध्ययन के मुताबिक मरीजों के बीमार होने के शुरुआती पांच दिनों में कोविड-19 का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन जांच की जा सकती है ताकि त्वरित आधार पर उनकी पहचान की जा सके और अलग कर इलाज शुरू किया जा सके।

इस अध्ययन को इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईजेएमआर) में प्रकाशित किया गया है। यह अध्ययन नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के बाह्य रोगी विभाग द्वारा 31 मई से 24 जुलाई के बीच मरीजों की कोविड-19 जांच पर आधारित है।

इस अध्ययन में 330 मरीज शामिल हुए। अध्ययन के मुताबिक जिन मरीजों में रैपिड एंटीजन जांच से संक्रमण की पुष्टि हुई उन्हें अलग कर इलाज करना चाहिए जबकि जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है उनकी जांच आरटी-पीसीआर पद्घति से कर संक्रमण की पुष्टि की जानी चाहिए।

एम्स में जिन मरीजों की जांच की गई उनमें 31.5 प्रतिशत मरीजों को बुखार, 25.4 प्रतिशत मरीजों को खांसी, 11.8 प्रतिशत मरीजों को थकान और बेचैन, 3.3 प्रतिशत मरीजों को सिर दर्द, 3.3 प्रतिशत मरीजों को नाक बहने की शिकायत थी। वहीं, 57 मरीजों ने गले में छाले होने की शिकायत की लेकिन इनमें से केवल दो मरीजों (3.5 प्रतिशत) के ही कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

अध्ययन के मुताबिक, रैपिड एंटीजन जांच में 64 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें से 63 वास्तव में संक्रमित थे जबकि एक की गलत रिपोर्ट आई थी। इसी प्रकार जिन लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई उनमें से 252 लोग (76.3 प्रतिशत) वास्तव में संक्रमण मुक्त थे जबकि 14 (4.2 प्रतिशत) संक्रमित थे।

इस प्रकार रैपिड एंटीजन जांच की सटीकता 95.4 प्रतिशत रही। अध्ययन में कहा गया, यह निष्कर्ष निकलता है कि बीमारी के शुरुआती पांच दिनों और मध्यम दर्जे के लक्षण वाले मरीजों में कोविड-19 का पता लगाने में रैपिड एंटीजन जांच की सटीकता बेहतर है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...