back to top

‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ एक मनोरंजक फिल्म, ज्यादा दिमाग लगाने की जरुरत नहीं: टाइगर

मुंबई। फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के कलाकार टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया का कहना है कि यह एक मनोरंजक फिल्म है और दर्शकों को फिल्म देखते वक्त ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहिए। जब फिल्म का ट्रेलर पिछले सप्ताह जारी हुआ था, तब यह कह कर इसकी आलोचना हुई कि यह फिल्म वास्तविकता से कोसों दूर है और इसमें बेहद काल्पनिक स्कूल जीवन को दिखाया गया है।

फिल्म के नए गीत के लॉन्च पर, अनन्या ने कहा कि

फिल्म के नए गीत के लॉन्च पर, अनन्या ने कहा कि दर्शकों को एक जादुई लेंस से इस फिल्म को देखना चाहिए। यह एक मनोरंजक फिल्म है। टाइगर श्रॉफ ने कहा यह फिल्म युवाओं के लिए है। हर किसी के लिए यह मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म में अनन्या, तारा और टाइगर आर डी बर्मन के गीत ए जवानी है दीवानी पर थिरकते हैं। अनन्या ने बताया कि वह और तारा इस गीत पर टाइगर के साथ डांस करते हुए बेहद घबरा रही थीं। टाइगर के स्तर तक पहुंचना मुमकिन नहीं है। उन्होंने इतनी रिहर्सल की कि मत पूछिए। टाइगर ने कहा कि एक एक्शन हीरो होने की वजह से उनके लिए डान्स मुश्किल था लेकिन अपनी टीम, निर्देशकों और कोरियोग्राफरों की मेहनत से उनके लिए सब आसान हो गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...