back to top

वैश्विक महामारी के कारण किडनी और लिवर बेचने को मजबूर स्ट्रीट सिंगर

तिरुवनंतपुरम। वैश्विक महामारी के प्रकोप के कारण सामान्य रूप से व्यस्त रहने वाली सड़कों के खाली होने और शहर में सन्नाटा छाने के कारण स्ट्रीट सिंगर रोनाल्ड के सामने भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। रोनाल्ड वैश्विक महामारी के प्रकोप से पहले अपने चार पहिया स्कूटर पर सवार होकर बस स्टैंड से लेकर समुद्र तट तक भीड़-भाड़ वाले सभी स्थानों पर जाकर पुराने गीत गाते थे जिससे खुश होकर लोग उन्हें जो पैसा देते थे, उससे उनके रोज के खाने-पीने का खर्चा चल जाता था बल्कि कुछ बचत भी हो जाती थी। देश में कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के बाद से ऐसे दिव्यांग स्ट्रीट सिंगर (सड़क पर गीत गाने वाले) के लिए जीवन बसर करना मुश्किल हो गया है। मजबूरी इतनी बढ़ गई कि पैसों के लिए उन्हें अपने यकृत और गुर्दे की बिक्री की पेशकश करनी पड़ी।

 

अब उन्होंने अपने स्कूटर पर लिवर और किडनी बिकाऊ हैं का बोर्ड लगाने के अलावा मैं भूखा हूं …कृपया मुझे दान दें और मेरे अंदर के गायक ने दम तोड़ दिया है और अब मौत का इंतजार कर रहा है की तख्तियां भी लगा रखी हैं। रोनाल्ड (59) ने कहा कि वैश्विक महामारी से पहले वह स्ट्रीट सिंगर थे और अब उनकी हालत भिखारी के समान है, जो कचरे में पड़ा बचा-खुचा खाना खाने से भी परहेज नहीं करता। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, अब सड़कों पर लोग नहीं है…. एक समय पर भरी रहने वाली सड़कें अब खाली हैं। कोई सुनने वाला ही नहीं होगा, तो मेरे जैसे स्ट्रीट सिंगर को रोज की रोटी के लिए पैसे कहां से मिलेंगे।

 

उन्होंने कहा कि बिल्कुल पैसे ना होने के कारण उन्होंने स्कूटर पर लिवर और किडनी बिकाऊ हैं का बोर्ड लगाया। रोनाल्ड ने कहा, बिना भीख मांगे जीने के लिए अपने शरीर के अंगों को बेचने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। मैं उम्मीद करता हूं कि कोई व्यक्ति, जिसे अंग प्रतिरोपण की तत्काल आवश्यकता है, मुझसे संपर्क करेगा और मेरी किडनी और लीवर को लेकर मुझे अच्छे पैसे देगा। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी मेडिकल एजेंट के बारे में नहीं पता, वह सरकारी मेडिकल कॉलेज के परिसर में चक्कर लगाते रहते हैं, ताकि कोई अंग खरीदने वाला मिल जाए। हाल में लोगों की नजर में आने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं।

 

रोनाल्ड पिछले 18 साल से सड़कों पर इसी तरह गीत गाकर और कुछ अन्य काम कर अपना खर्चा चला रहे थे। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। लेकिन उनके साथ अब कोई नहीं है। बच्चों ने रोनाल्ड के बनाए घर में हिस्सा मांग लिया और बेटी की शादी बहुत दूर एक गांव में हुई हैं। एक बेटा जेल में है और एक गंभीर रूप से बीमार रहता है। राज्य के परिवहन मंत्री एंथनी राजू और त्रिक्काक्कारा के विधायक पीटी थॉमस सोशल मीडिया के जरिए रोनाल्ड के बारे में पता चलने के बाद उनकी मदद को सामने आए हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...