back to top

शेयर बाजारों में नए वित्त वर्ष की शुरुआत तेजी के साथ, फिर 50 हजारी हुआ सेंसेक्स

मुंबई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों और चौतरफा लिवाली के चलते गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में नए वित्त वर्ष की तेजी के साथ शुरुआत हुई। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 520 अंकों की बढ़त के साथ एक बार फिर 50,000 के ऊपर बंद हुआ। गुरुवार को कारोबार के अंत में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 520.68 अंक या 1.05 प्रतिशत बढ़कर 50,029.83 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 25 के शेयर तेजी के साथ बंद हुए। इसी तरह व्यापक आधार वाला एनएसई निफ्टी 176.65 अंक या 1.2 प्रतिशत बढ़कर 14,867.35 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट बढऩे वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर एचयूएल, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, टाइटन और टेक महिंद्रा लाल निशान में बंद हुए।

रिलायंस सिक्योरिटीज में रणनीतिक प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के मुकाबले सकारात्मक वैश्विक संकेतों को अधिक महत्व दिया और इस दौरान मुख्य रूप से वित्तीय तथा ऑटोमोबाइल शेयरों में मजबूत खरीद देखने को मिली। मार्च के महीने में मजबूत बिक्री आंकड़ों से ऑटो शेयरों को समर्थन मिला।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 63.95 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अमेरिका में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना की घोषणा से एशिया सहित दुनिया भर में निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने बुधवार को भारतीय बाजारों में सकल आधार पर 1,685.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...