back to top

शेयर बाजारों में तेजी कायम, सेंसेक्स, निफ्टी का लगातार चौथे कारोबारी सत्र में नया रिकॉर्ड

मुंबई। वृहद आर्थिक संकेतकों में लगातार सुधार तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी लंबी छलांग के साथ लगातार चौथे कारोबारी सत्र में अपने नए उच्चस्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 403.29 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,666.46 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 114.85 अंक या 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,682.70 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। दिन में सेंसेक्स 46,704.97 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। निफ्टी ने भी 13,692.35 अंक का रिकॉर्ड स्तर छुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, टाइटन, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टीसीएस के शेयर 3.11 प्रतिशत तक चढ़ गए।

वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों 1.09 प्रतिशत की गिरावट आई। कोविड-19 के टीके तथा दुनियाभर की सरकारों द्वारा वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए आर्थिक पैकेज की उम्मीद के बीच अन्य एशियाई बाजार भी लाभ में रहे। ब्रेक्जिट करार तथा कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम सुगमता से शुरू होने की उम्मीद से यूरोपीय बाजार 10 माह के उच्चस्तर पर पहुंच गए।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, वैश्विक बाजारों के समर्थन से घरेलू बाजार नए रिकॉर्ड पर पहुंच गए। अमेरिका में अतिरक्त वित्तीय प्रोत्साहन की संभावनाओं तथा कोरोना वायरस टीकाकरण कार्यक्रम की संतोषजनक प्रगति से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। सार्वजनिक बैंकों को छोड़कर अन्य सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों के शेयर लाभ में रहे। मोदी ने कहा, महत्वपूर्ण आर्थिक संकेतकों के उत्साहवर्धक आंकड़ों तथा सकारात्मक खबरों से घरेलू शेयर बाजारों के प्रति निवेशकों का आकर्षण कायम है।

एसबीआई की एक शोध रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार अनुमान से तेज हैं और ऐेसे में जीडीपी में वार्षिक गिरावट 7.4 प्रतिशत तक सीमित रह सकती है। पहले उसने 10.9 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था। इससे पहले एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भी मंगलवार को भारत के वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर -7.7 प्रतिशत कर दिया था। पहले उसने अर्थव्यवस्था में नौ प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया था।

बीएसई स्मॉलकैप, मिडकैप और लार्जकैप में 0.88 प्रतिशत तक का लाभ रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे की बढ़त के साथ 73.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.93 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजारों के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 2,484.09 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...