back to top

शेयर बाजारों में छह दिन की तेजी के बाद लगा ब्रेक

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछल छह कारोबारी सत्रों से चले आ रहे तेजी के सिलसिले पर बृहस्पतिवार को ब्रेक लगा। कमजोर वैश्विक रुख के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से स्थानीय बाजार उतारचढ़ाव भरा रहा और अंत में प्रमुख शेयर सूचकांक नीचे आ गए। कारोबारियों ने कहा कि बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में बिकवाली तथा रुपए में गिरावट से बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में 599 अंक ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 128.84 अंक या 0.38 प्रतिशत के नुकसान से 33,980.70 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान यह 34,310.14 से 33,711.24 अंक घमूता रहा। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 32.45 अंक या 0.32 प्रतिशत के नुकसान से 10,029.10 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स का शेयर सबसे अधिक 4.85 प्रतिशत टूट गया।

बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी नीचे आए। वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, सनफार्मा, भारती एयरटेल और पावरग्रिड के शेयर 5.34 प्रतिशत तक चढ़ गए। ब्याज भुगतान पर रोक संबंधी मामलें पर सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी से बैंकिंग शेयर दबाव में आ गए। उच्चतम न्यायालय ने ऋण की किस्त के भुगतान की अवधि में ब्याज माफ करने की अपील पर वित्त मंत्रालय का जवाब मांगा है।

रिजर्व बैंक का कहना है कि ब्याज को जबरिया माफ करने से बैंकों की वित्तीय व्यवहार्यता प्रभावित होगी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के खुदरा शोध प्रमुख दीपक जसानी ने कहा, दुनियाभर शेयर बाजारों में जारी तेजी बृहस्पतिवार को थम गई। निवेशक यूरोपीय केंद्रीय बैंक से कोरोना वायरस की वजह से आई गिरावट के बीच और प्रोत्साहन का इंतजार कर रहे हैं। जसानी ने कहा कि शेयरों, तेल और मुद्रा में अच्छी बढ़त के लंबे सिलसिले के बाद अब निवेशक कुछ मुनाफा काट रहे हैं।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.06 प्रतिशत की गिरावट आई। वैश्विक बाजार यूरोपीय केंद्रीय बैंक के नीतिगत फैसले से पहले देखो और इंतजार करो की नीति अपना रहे हैं। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार नुकसान में चल रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.21 प्रतिशत टूटकर 39.31 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 10 पैसे के नुकसान से 75.57 (अस्थाई) प्रति डॉलर रहा। इस बीच, दुनियाभर में कोविड-19 के मामलों की संख्या 64.32 लाख हो गई है। इस महामारी से अब तक 3.85 लाख लोगों की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 6,075 पर पहुंच गई है। यहां इसके संक्रमण के मामले 2,16,919 हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...