back to top

Share Market Today : वैश्विक व्यापार युद्ध के बीच गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 500 से ज्यादा अंक लुढ़का

मुंबई। अमेरिकी शुल्क से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका फिर से बढ़ने के बीच धातु, तेल और गैस शेयर में भारी बिकवाली के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। इसके अलावा, विदेशी पूंजी की निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 591.05 अंक या 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,704.31 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 202.55 अंक या 0.87 प्रतिशत फिसलकर 23,047.55 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी इंडिया, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे। इसके विपरीत एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में जापान के निक्की में तीन प्रतिशत से अधिक और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में करीब दो प्रतिशत की गिरावट आई।

चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग किंगमिंग त्योहार के अवसर पर बंद रहे। अमेरिकी बाजारों में बृहस्पतिवार को 2020 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत लुढ़ककर 69.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,806.00 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने शुद्ध रूप से 221.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

ईरान युद्ध के कारण यात्रा स्थगित होने के बाद ट्रंप मई में चीन की यात्रा करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 और 15 मई को चीन की यात्रा करेंगे, जहां वह चीन के अपने समकक्ष शी चिनफिंग के...

पश्चिम एशिया संकट: पूर्वी भारत से निर्यात प्रभावित, माल ढुलाई भाड़ा 80 प्रतिशत तक बढ़ा,कोलकाता बंदरगाह पर सैकड़ों कंटेनर फंसे

कोलकाता। पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण यूरोप जाने वाले सामान की ढुलाई की लागत (भाड़ा) में 60 से 80 प्रतिशत तक की...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...

श्रीकृष्ण की भक्ति से सजा चैती महोत्सव का मंच

चैती महोत्सव का सातवां दिन लखनऊ । गुरुवार को ऐशबाग रामलीला मैदान में आयोजित चैती महोत्सव में तुलसी रंगमंच पर कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से...

16 विभूतियों को मिलेगा तिरंगा अवार्ड

30 मार्च को राय उमानाथ बलि प्रेक्षागृहलखनऊ। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक संस्था एलायंस सोशल एण्ड कल्चरल सोसाइटी की अर्शफाबाद सआदतगंज लखनऊ में संपन्न हुई...