back to top

शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, मुनाफावसूली से सेंसेक्स लुढ़का

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले तीन कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 168.66 अंक टूटकर रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गया। एशिया के ज्यादातर बाजारों के कमजोर रुख के बीच निवेशकों के मुनाफावसूली करने से यह गिरावट आई। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 168.66 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,315.09 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 341.46 अंक तक लुढ़क गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 38 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,418.65 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में से पावर ग्रिड, आईटीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और मारुति शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सविर्सेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, बाजार में शुरूआत गिरावट के साथ हुई। लाल सागर के जरिये तेल आपूर्ति बाधित होने को लेकर चिंता और शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन ने निवेशकों की धारणा प्रभावित की। रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, हालिया तेजी के बाद बाजार में हल्की गिरावट रही। निफ्टी शुरुआती गिरावट के बाद सीमित दायरे में रहा।

हालांकि अधिक शेयरों का प्रतिनिधित्व करने वाला बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.48 प्रतिशत की तेजी में रहा जबकि मिडकैप सूचकांक 0.28 प्रतिशत चढ़ गया। सेवा क्षेत्र के सूचकांक में 1.50 प्रतिशत, दूरसंचार खंड में 0.81 प्रतिशत और पूंजीगत उत्पाद खंड में 0.75 प्रतिशत की तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा।

RELATED ARTICLES

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

शुरुआती कारोबार में लड़खड़ाया शेयर बाजार, रुपया भी लुढ़का

मुंबई । वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...