back to top

शेयर बाजार ने खोई बढ़त, रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली का रहा दबाव

मुंबई। कारोबार के अंतिम घंटों में भारी-भरकम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरों में हुई बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों ने बुधवार को पूरे दिन की तेजी खो दी और प्रमुख शेयर सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में कोविड-19 के टीके की संभावना से उत्पन्न सकारात्मक माहौल तथा वैश्विक बाजारों की तेजी के संकेतों पर कारोबार के दौरान एक समय 777 अंकों चढ़ गया था।

कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी चाल पलट गई और यह मात्र 18.75 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 36,051.81 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी इसी तरह 10.85 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 10,618.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 220 अंक का उछाल आया था। सेंसेक्स में सबसे बड़े भारांक वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में सर्वाधिक 3.71 प्रतिशत की गिरावट रही।

इसके पहले कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान 1,978.50 रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि कंपनी की सालाना आम बैठक के बाद निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुनाफावसूली शुरू कर दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने सालाना आम बैठक में जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए गूगल के द्वारा 33,737 करोड़ रुपए के निवेश किए जाने की घोषणा की।

अंबानी ने यह भी कहा कि जियो स्वदेशी स्तर पर 5जी दूरसंचार समाधान विकसित कर रही है। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण रिलायंस इंडस्ट्रीज के तेल से रसायन कारोबार की हिस्सेदारी की सउदी अरामको को प्रस्तावित बिक्री तय समयसीमा के अनुसार आगे नहीं बढ़ पाई है। सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) भी 4.24 प्रतिशत तक की गिरावट में रहीं।

दूसरी ओर, तिमाही परिणाम की घोषणा से पहले इंफोसिस का शेयर 6.16 प्रतिशत चढ़ गया। एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर में अच्छी तेजी के साथ बंद हुईं। कारोबारियों के अनुसार, अधिकांश सत्र के दौरान घरेलू निवेशक कोविड-19 के टीके की उम्मीद से उत्साहित हैं। भारत में दो कंपनियों ने टीकों का मानव पर परीक्षण शुरू किया है। इसके अलावा अमेरिका की एक कंपनी ने अपने टीके के मानव परीक्षण के प्रारंभिक चरण को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

कारेाबारियों ने कहा कि अंतिम मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की बिकवाली ने शेयर बाजार की तेजी पर लगाम लगा दिया। सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ शोध विश्लेषक निराली शाह ने कहा, ैरिलायंस के शेयर की कीमत में सालाना आम बैठक के अंत में गिरावट देखी गई, क्योंकि ज्यादातर जानकारियां पहले से ही बाहर मौजूद थीं और कोई आश्चर्यजनक घोषणा नहीं की गई।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, हम पिछले कुछ सत्रों से उतार और चढ़ाव के बीच जद्दोजहद देख रहे हैं। हमें लगता है कि हालिया तेजी के बाद यदि बाजार कुछ उतरता है तो यह बेहतर रहेगा। हालांकि वैश्विक बाजारों के लचीलेपन से सूचकांकों में गिरावट को सीमित करने में मदद मिलेगी। बीएसई के समूहों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, धातु और वाहन खंडों में 4.89 प्रतिशत तक की तेजी रही।

हालांकि दूरसंचार, ऊर्जा, तेल एवं गैस और रियल्टी सूचकांकों में 3.63 प्रतिशत तक की गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 0.35 फीसदी तक गिर गया। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में रहे। हालांकि चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार कारोबार के दौरान बढ़त में चल रहे हैं। इस बीच, कच्चा तेल का ब्रेंट क्रूड वायदा 1.10 प्रतिशत मजबूत होकर 43.37 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 75.15 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण के रिकॉर्ड 29,429 मामले सामने आए। इससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 9,36,181 पर पहुंच गई। कोरोना वायरस महामारी के कारण मरने वालों की संख्या में भी बुधवार को 582 की वृद्घि हुई और यह आंकड़ा 24,309 पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...