back to top

शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 826 अंक टूटा, दशहरा से पहले निवेशकों को भारी नुकसान

मुंबई. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में पैदा हुए कमजोर रुझानों के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को व्यापक गिरावट रही और मानक सूचकांक सेंसेक्स एवं निफ्टी करीब 1.3 प्रतिशत तक लुढ़क गए। विश्लेषकों के मुताबिक, कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल से अधिक होने से भी कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 825.74 अंक यानी 1.26 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 64,571.88 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 894.94 अंक यानी 1.36 प्रतिशत तक गिरकर 64,502.68 पर खिसक गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 260.90 अंक यानी 1.34 प्रतिशत फिसलकर 19,281.75 अंक पर आ गया।

यह शेयर बाजारों में गिरावट का लगातार चौथा सत्र रहा। इन चार सत्रों में सेंसेक्स।,925 अंक गिरकर 65,000 अंक से नीचे आ चुका है जबकि निफ्टी लगभग 530 अंक टूट चुका है। सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अल्ट्राटेक सीमेंट में प्रमुख रूप से गिरावट रही। दूसरी तरफ महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट दर्ज की गई थी। इस बीच, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत चढ़कर 92.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, निजी बैंकों के अच्छे तिमाही नतीजों और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद निवेशकों की धारणी कमजोर रही और घरेलू बाजारों में व्यापक असर देखा गया। नायर ने कहा कि पश्चिम एशिया में अशांति और बढ़ने की आशंका को देखते हुए वैश्विक बाजारों में भी इसी तरह का रुझान देखा गया। लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंकाएं बढ़ने से अमेरिका में 10 वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल लगातार बढ़ा है। शेयर बाजारों के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 456.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध खरीद की थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...