back to top

शेयर बाजार में पांचवें दिन गिरावट जारी, सेंसेक्स 536 अंक लुढ़का

मुंबई। शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और बीएसई सेंसेक्स 536 अंक लुढ़क कर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और विदेशी पूंजी निकासी के बीच निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। कारोबारियों के अनुसार निवेशक अगले सप्ताह केंद्रीय बजट से पहले जोखिम लेने से बच रहे हैं। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 535.57 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 46,874.36 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 149.95 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,817.55 अंक पर बंद हुआ। यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र है, जब बाजार में गिरावट आई है। पिछले पांच दिनों में कुल मिलाकर सेंसेक्स 2,917.76 अंक जबकि निफ्टी 827.15 अंक टूटा है। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में एचयूएल का शेयर रहा। इसमें 3.65 प्रतिशत की गिरावट आई।

इसके अलावा जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें मारुति, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व शामिल हैं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, एसबीआई, ओएनजीसी और आईसीसीआई बैंक शामिल हैं। इनमें 6.16 प्रतिशत की गिरावट आई। वैश्विक मोर्चे पर मुनाफावसूली के बीच वाल स्ट्रीट में तीन महीनों में प्रतिशत अंक में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई। यह स्थिति तब है जब अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मानक ब्याज दर को शून्य के करीब यथावत रखा और बांड खरीद कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

कोविड-19 मामलों में वृद्घि के बीच एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों में भी बिकवाली दबाव रहा। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बजट से पहले अनिश्चितता और वैश्विक बाजारों में मुनाफावसूली के कारण बाजार में सतर्क रुख अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अनुकूल और समर्थनकारी नीति के बावजूद वैश्विक जोखिम मानदंड बढ़ा है। इसका करण इक्विटी बाजार में अटकलों का तेज होना और भविष्य में राजकोषीय और मौद्रिक नकदी में गिरावट की आशंका है।

कारोबारियों के अनुसार हाल में विदेशी संस्थागत निवेशकों की घरेलू पूंजी बाजार से पैसा निकाले जाने से भी निवेशक धारणा पर असर पड़ा है। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्घ रूप से बिकवाल बने हुए हैं। शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थाई आंकड़े के अनुसार एफपीआई ने बुधवार को 1,688.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे टूटकर 73.05 पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...