back to top

शेयर बाजार में तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 330 अंक और निफ्टी 94 अंक चढ़ा

मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक में लिवाली से दोनों मानक सूचकांक लगातार दूसरे सत्र में चढ़कर बंद हुए। कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव की स्थिति में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कमजोर होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स सुबह के कारोबार में हुई तेज बिकवाली से उबरने में सफल रहा और कारोबार के अंत में 329.85 अंक यानी 0.52 प्रतिशत उछलकर 64,112.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 401.78 अंक तक बढ़कर 64,184.58 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 93.65 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,140.90 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से बढ़त में रहीं।

इसके उलट टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एनटीपीसी, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग बढ़त के साथ बंद हुए जबकि जापान के निक्की में गिरावट आई।

यूरोप के बाजार दोपहर के सत्र में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अधिकांश अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.55 प्रतिशत गिरकर 89.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, घरेलू बाजार में यूरोपीय एवं एशियाई बाजारों के उत्साह की झलक दिखाई दी। पिछले सप्ताह भारी बिकवाली के बाद शेयर बाजार में उछाल आया है।

इसकी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे हैं। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को।,500.13 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...