back to top

शेयर बाजार में तेजी पर लगा विराम, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट

मुंबई। शेयर बाजारों में पिछले छह सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। सूचना प्रौद्योगिकी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और वाहन कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के बीच यह हल्की गिरावट आई। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 487 अंक मजबूत होकर 51,835.86 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था, लेकिन बाद में तेजी बरकरार नहीं रही और अंत में यह 19.69 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,329.08 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.50 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 15,109.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकॉर्ड 15,257.10 अंक तक चला गया था। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में महिंद्रा एंड महिंद्रा रही। इसमें करीब चार प्रतिशत की गिरावट आई। नुकसान में रहने वाले अन्य शेयरों में बजाज फाइनेंस, आईटीसी, सन फार्मा, बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और टीसीएस शामिल हैं।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, टाइटन, एल एंड टी और एक्सिस बैंक शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार के दौरान ज्यादातर समय तेजी रही। हालांकि कारोबार खत्म होने से पहले उतार-चढ़ाव आया और मुनाफावसूली की गई। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि व्यापक स्तर पर तेजी नहीं देखी गई। कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार को समर्थन मिला। मझोली व छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन कमतर रहा और वित्तीय कंपनियों को छोड़कर ज्यादातर प्रमुख खंडवार सूचकांक नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई कंपोजिट इंडेक्स, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.40 प्रतिशत बढ़त के साथ 60.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...