back to top

पटरी पर लौटी प्रदेश की अर्थव्यवस्था

पिछले साल से 1,980.43 करोड़ ज्यादा मिला राजस्व : खन्ना

लखनऊ। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बाद उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है। सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित न करने के कारण भी प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बेरोकटोक जारी रहीं। इसी का असर रहा कि राज्य सरकार को बीते जुलाई माह में 12,655.85 करोड़ रुपये राजस्व मिला जो कि पिछले साल जुलाई में मिले राजस्व से 1,980.43 करोड़ रुपये ज्यादा है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को यहां अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2021-22 के जुलाई माह में कुल 12,655.85 करोड़ रुपये का राजस्व मिला जबकि 2020-21 के जुलाई माह में 10,675.42 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इस तरह इस साल जुलाई में पिछले साल के जुलाई की तुलना में 1,980.43 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व मिला है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत जुलाई में कुल 4,697.99 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि पिछले साल जुलाई में प्राप्ति 4,120.62 करोड़ रुपये थी। वैट के तहत जुलाई में 2,328.34 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि पिछले साल जुलाई में प्राप्ति 1,903.54 करोड़ रुपये थी।

वित्त मंत्री ने बताया कि आबकारी के मद में जुलाई में कुल 2,795.49 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि पिछले साल जुलाई में प्राप्ति 2,632.58 करोड़ रुपये थी। स्टाम्प और निबंधन के तहत जुलाई की राजस्व प्राप्ति 2,089.29 करोड़ रुपये है जबकि पिछले साल जुलाई में प्राप्ति 1,365.55 करोड़ रुपये थी। परिवहन के तहत जुलाई की राजस्व प्राप्ति 612.07 करोड़ रुपये है जबकि पिछले साल जुलाई में प्राप्ति 474.59 करोड़ रुपये थी। करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व और खनिकर्म के तहत जुलाई में प्राप्ति 132.67 करोड़ रुपये है जबकि पिछले साल जुलाई में प्राप्ति 178.54 करोड़ रुपये थी।

 

खन्ना ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में जुलाई तक मुख्य कर राजस्व के तहत 62,137.00 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 42,739.71 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 68.80 प्रतिशत है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जुलाई तक कुल करेत्तर राजस्व प्राप्ति के मदों में 8,075.53 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 2,465.25 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। कर राजस्व की मद जीएसटी एवं वैट में जुलाई तक 32,207.12 करोड़ रुपये के लक्ष्य के सापेक्ष 23,583.09 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि वैट के मद में 8,452.72 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 7,474.94 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है जो 88.40 प्रतिशत है।

 

वित्त मंत्री ने बताया कि वित्तीय 2021-22 के जुलाई तक आबकारी मद में लक्ष्य 15,893 करोड़ रुपये के सापेक्ष 11,164.13 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। स्टाम्प और निबंधन के मद में 9,043.00 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 5,758.93 करोड़ रुपये की प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि परिवहन के मद में वित्तीय वर्ष 2021-22 में जुलाई तक 3,108.88 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 2,071.95 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...