back to top

दो खेलों को गोद लेगी प्रदेश सरकार

इकाना स्टेडियम में जीवंत हुआ खेलों का महाकुंभ, देश का मान बढ़ाने वालों का अभूतपूर्व सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि राज्य सरकार कुश्ती समेत दो खेलों को अंगीकृत करके अगले 10 साल तक उनका वित्तपोषण करेगी। योगी ने राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह में कहा कि प्रदेश सरकार दो खेलों को गोद लेकर अगले 10 वर्षों तक उनका वित्तपोषण करेगी। इनमें एक खेल कुश्ती होगा और दूसरा खेल खेलकूद विभाग द्वारा चयनित किया जाएगा।
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खेलों के प्रति हार्दिक लगाव का साक्षी बना। टोक्यो ओलंपिक में देश का मान बढ़ाने वालों का अभूतपूर्व सम्मान कर सीएम ने लखनऊ के इस स्टेडियम में समूचे भारत के खेल व खिलाड़ियों का जीवंत अक्स उकेर दिया। वस्तुत: प्रदेश सरकार ने आज वास्तविक अर्थों में खेलों का महाकुंभ आयोजित कर इस समारोह को ऐतिहासिक और बेमिसाल बना दिया।

 

जेवलिन थ्रो के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष से लेकर सभी ओलंपियन ने एक स्वर से कहा कि अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों पर भी इतना सम्मान, प्यार-दुलार लुटाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। सभी ने मुक्त कंठ से इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। इस भव्य समारोह के जो लोग भी साक्षी बने, उत्साह से बोल पड़े, यह है बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर।
यहां अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित भव्य समारोह में चोपड़ा को दो करोड़ रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी गयी। उनके अलावा रजत पदक विजेता पहलवान रवि दहिया और भारोत्तोलक मीराबाई चानू को डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपए, जबकि कांस्य पदक विजेताओं बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू, मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन, पहलवान बजरंग पुनिया तथा भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को एक-एक करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की गई। इसके अलावा तोक्यो ओलंपिक में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के हर सदस्य को भी 50-50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई है।

 

 

मीराबाई चानू के प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी विजय शर्मा को 10 लाख रुपए. भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक को 25 लाख रुपए और सहायक स्टाफ को 10-10 लाख रुपए दिए गए। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य प्रशिक्षक तथा सहायक स्टाफ को भी 10-10 लाख रुपए की राशि प्रदान की गयी। इसके अलावा एकल स्पर्धा में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले कुश्ती खिलाड़ी दीपक पुनिया और गोल्फर अदिति अशोक को 50-50 लाख रुपये दिए गए हैं। इन खेलों में भाग लेने वाले उत्तर प्रदेश के 10 खिलाडयों को भी 25-25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के हर गांव में एक खेल मैदान के निर्माण पर तेजी से काम कर रही है। मेरठ में खेल विश्वविद्यालय का भी निर्माण हो रहा है। प्रदेश सरकार मेजर ध्यानचंद के नाम पर एक खेल विश्वविद्यालय स्थापित करेगी। राज्य सरकार लखनऊ में एक कुश्ती अकादमी की भी स्थापना करेगी। उन्होंने बताया कि सरकार खेल कॉलेज में खिलाड़ियों की आहार धनराशि को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) की तर्ज पर अब 250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये प्रतिदिन प्रति खिलाड़ी करने जा रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने ओलंपिक खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्वकप तथा विश्व चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों को राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्ति प्रदान करने और पुलिस में भी उपाधीक्षक का पद देने के लिए सहमति दे दी है।

 

 

योगी आदित्यनाथ ने कहा कोविड-19 महामारी के बीच हमारे खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और अब तक के हमारे ओलंपिक इतिहास में भारत को सर्वाधिक पदक उपलब्ध कराने में जो योगदान दिया वह अविस्मरणीय है। हमारे लिए यह गर्व की बात है कि भारत ने तोक्यो ओलंपिक के 18 खेलों में प्रतिभाग करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य समेत कुल सात पदक प्राप्त किए हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...