back to top

प्रदेश सरकार करती है नीट व जेईई परीक्षाओं का समर्थन : योगी

  • बढ़ायी जाये रैपिड एन्टीजन व आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या

  • प्रतिदिन 1.50 लाख कुल टेस्ट सुनिश्चित किये जायें

  • कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था को किया जाये मज़बूत

  • जिलाधिकारी रोज़ तय समय पर करें लोगों की समस्याओं का निस्तारण

  • पुलिस अधिकारी भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू करें

लखनऊ। कोरोना काल में नीट और जेईई परीक्षाओं को लेकर विपक्ष के हंगामे और विरोध के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश सरकार नीट और जेईई परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 अगस्त को राज्य में बीएड की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 5 लाख अभ्यर्थी थे। इस परीक्षा में कहीं से संक्रमण की कोई दिक्कत जानकारी में नहीं आयी। इसी तरह लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश की परीक्षा भी करायी गई है।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक की रोज़ाना हो रही बैठक के दौरान कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सभी प्रयास जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मेडिकल टेस्टिंग, खासतौर से रैपिड एन्टीजन टेस्ट की संख्या में वृद्धि की जाये। आरटीपीसीआर मशीन से किए जाने वाले टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई जाये। उन्होंने प्रदेश में प्रतिदिन 1 लाख 50 हजार कुल टेस्ट सुनिश्चित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए ज़रूरी मैनपावर की व्यवस्था की जाये।

योगी ने सर्विलांस गतिविधियों में वृद्धि के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सर्विलांस कार्य को बढ़ाकर लोगों की जीवन रक्षा में उल्लेखनीय सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि सर्विलांस को बेहतर करने के साथ ही, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की व्यवस्था को मज़बूत किया जाये। काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग तथा डोर-टू-डोर सर्वे कार्य को भी सघन रूप से चलाया जाये। कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति व्यापक जागरूकता का प्रसार इस प्रकार किया जाए, जिससे संक्रमित लोग सामने आने से न घबराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव से जुड़े प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए सभी गतिविधियां शुरू होनी चाहिए। सरकारी कार्यालयों में छुट्टी पर रहने वाले कार्मिकों और अस्वस्थ कर्मचारियों को छोड़कर दफ्तर के समय के दौरान हर वक़्त 50 प्रतिशत कर्मियों की उपस्थिति प्रत्येक दशा में रहनी चाहिए। उन्होंने सभी अपर मुख्य सचिवों व प्रमुख सचिवों को अपने अधीनस्थ विभागाध्यक्ष कार्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश देते हुए कहा कि सुबह 9ः30 बजे अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये।

योगी ने कहा कि सभी जिलाधिकारी कोरोना संबंधी कार्यों के साथ-साथ जनता की समस्याओं का समाधान भी सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक जिलाधिकारी कोरोना संक्रमण से जुड़े कामों की समीक्षा करें। सुबह 10 से 11 बजे तक शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित करें। सुबह 11 से दोपहर 01 बजे के दौरान अपने कार्यालय में जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनें। इसी तरह की व्यवस्था तहसील एवं विकास खण्ड स्तर पर भी लागू की जाये।

उन्होंने कहा कि अपरिहार्य परिस्थितियों में जिलाधिकारी या तहसील में उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति की दशा में कोई अन्य जिम्मेदार अधिकारी इस शेड्यूल के अनुरूप कार्यवाही करे। उन्होंने पुलिस के स्तर पर भी इसी प्रकार की व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि गोरखपुर के बाल रोग चिकित्सा संस्थान को तेज़ी के साथ पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि कुछ जिलों से मलेरिया के मामले जानकारी में आये हैं। इसके मद्देनज़र संबंधित जिलों में तुरंत मेडिकल टीम भेजने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि चिकित्सा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

योगी ने कहा कि उर्वरकों के वितरण की व्यवस्था को और सुचारु बनाते हुए इसकी माॅनिटरिंग की जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों के गन्ना मूल्य के भुगतान में शिथिलता बरतने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कार्यवाही की जाये। बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को फसलों आदि के लिए अनुमन्य मुआवजा राशि का समय से वितरण सुनिश्चित किया जाये।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...