back to top

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रांसपोर्ट सुविधाएं दे रही है प्रदेश सरकार : योगी

मुख्यमंत्री ने किया 13 बस स्टेशनों का लोकार्पण, शिलान्यास

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रांसपोर्ट सुविधाएं प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने अपने आपको सिद्ध किया है। क्योंकि, सामान्य दिनों में हर व्यक्ति एवं संस्था अपना काम कर सकती है मगर आपदा एवं चुनौतियों से जूझते हुए परिणाम दे पाना यह किसी भी संस्था के लिए एक बहुत बड़ी कसौटी है और इस कसौटी पर परिवहन निगम खरा उतरा है। उन्होंने परिवहन निगम को संकट का साथी बताया।

योगी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा तैयार किये गये 06 बस स्टेशनों का लोकार्पण और 07 बस स्टेशनों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की बसों को झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नए बने बस स्टेशनों नैमिषारण्य (सीतापुर), चित्रकूट (चित्रकूट), बस शेल्टर रूधौली (बस्ती), बस शेल्टर मनकापुर (गोण्डा), बस स्टेशन डिबाई (बुलन्दशहर), अवध बस स्टेशन अयोध्या मार्ग (लखनऊ) का लोकार्पण तथा गुरसहायगंज (कन्नौज), बस स्टेशन जालौन (जालौन), बस स्टेशन कांठ (मुरादाबाद), बस स्टेशन दिबियापुर (औरैया), बस स्टेशन अलीगंज (एटा), बस स्टेशन बदलापुर (जौनपुर), बस स्टेशन चायल (कौशाम्बी) का शिलान्यास किया।

इस मौके पर योगी ने कहा कि कोविड-19 को लेकर जब लाॅकडाउन की कार्यवाही शुरू हुई थी, तब परिवहन निगम ने आपदा में कामगारों व श्रमिकों को गंतव्य तक पहुंचाने का जो कार्य किया है, वह बहुत सराहनीय है। सिर्फ 48 घण्टे में साढ़े तीन से चार लाख लोगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने का कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोटा में प्रदेश के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, जिनकी परिवहन निगम द्वारा सुरक्षित घर वापसी करायी गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष श्रमिक ट्रेनों के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभारी है। कामगारों और श्रमिकों को स्टेशनों से सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने बसों की सेवाएं प्रदान की, जिससे प्रदेश के लगभग 35 लाख लोगों को सुरक्षित परिवहन की सेवाएं प्राप्त हुईं।

योगी ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप बस अड्डों को भी हवाई अड्डों की तर्ज पर विकसित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 से भी लड़ेंगे और विकास का पहिया भी नहीं रुकने देंगे। परिवहन निगम कोविड-19 के मद्देनज़र अपने कामों को आगे बढ़ा रहा है। संक्रमण को रोकने के मद्देनजर मास्क, ग्लव्स तथा सेनिटाइजर को अनिवार्य रूप से सभी के लिए जरूरी किया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग और राज्य सड़क परिवहन निगम लगातार नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों व कामगारों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में परिवहन निगम ने उल्लेखनीय कार्य किया है। राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक राजशेखर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...