back to top

किसानों से मिलने अयोध्या जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हिरासत में लिए गए

बाराबंकी। जमीन का मुआवजा देने में कथित मनमानी के मामले को लेकर गुरुवार को किसानों से मुलाकात करने अयोध्या जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को बाराबंकी में हिरासत में ले लिया गया।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया, अयोध्या जिले में विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहित करने के एवज में सरकार किसानों को औने पौने दाम दे रही है। इसके अलावा एक ही जमीन के मुआवजे के तौर पर दी जाने वाली धनराशि में भी जमीन-आसमान का फर्क किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर किसानों का दर्द बांटने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने बाराबंकी स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर रोक कर हिरासत में ले लिया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया तथा कुछ अन्य नेता भी मौजूद हैं।

लल्लू ने पुलिस के इस कदम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अयोध्या में किसानों के भूमि सरकार औने-पौने दाम देकर अधिग्रहित कर रही है। वह किसानों का दर्द जानने के लिए अयोध्या जा रहे थे लेकिन किसान विरोधी सरकार ने बाराबंकी टोल प्लाजा पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगाया गया अघोषित आपातकाल किसानों, बुनकरों और युवाओं की आवाज को दबा रहा है और कांग्रेस इनकी लड़ाई लडऩे से पीछे नहीं हटेगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...