back to top

SRH को प्लेआफ में जगह पक्की करने के लिए एक जीत की जरूरत, प्रतिष्ठा के लिये खेलेगा गुजरात

हैदराबाद। प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेआफ में जगह बनाने के लिये बृहस्पतिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ एक जीत की जरूरत है जबकि गुजरात की टीम प्रतिष्ठा के लिये ही खेलेगी। पैट कमिंस की टीम की नजरें हालांकि शीर्ष दो में जगह पक्की करने पर लगी है। उन्हें इसके बाद एक मैच और खेलना है और उनका नेट रनरेट भी प्लस 0.406 है।

सनराइजर्स के 12 मैचों में 14 अंक है और वह अधिकतम 18 अंक हासिल कर सकती है जिससे शीर्ष दो में उसकी जगह पक्की हो जायेगी। इस मुकाबले से पहले सनराइजर्स को एक सप्ताह का ब्रेक मिला है जिससे वे तरोताजा होकर मैदान पर लौटेंगे। इसके अलावा आठ मई को लखनऊ सुपर जाइंट्स पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद उसके हौसले वैसे भी बुलंद है। गेंदबाजों ने लखनऊ को कम स्कोर पर रोका तो ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी ने 166 रन का लक्ष्य दस विकेट बाकी रहते 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।

सनराइजर्स ने इस सत्र में जहां अविश्वसनीय स्कोर बनाये हैं तो शर्मनाक पराजय भी झेली है। गुजरात ने उसे टूर्नामेंट में सात विकेट से हराया था। पिछले पांच मैचों में से तीन में उसे पराजय झेलनी पड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उसे 35 रन से, चेन्नई सुपर किंग्स ने 78 और मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से हराया। 2016 की चैम्पियन टीम बल्लेबाजी में हेड और शर्मा पर बुरी तरह निर्भर है। उनके नाकाम रहने पर उसकी पारी लड़खड़ा जाती है लिहाजा नीतिश रेड्डी, हेनरिच क्लासेन और अब्दुल समद को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर 13 में से सिर्फ पांच मैच जीत सकी गुजरात के 11 अंक ही हैं और वह जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। पूर्व कप्तान हार्दिक पंड्या के इस सत्र में मुंबई इंडियंस के पास लौटने के बाद गुजरात की टीम में संतुलन नजर नहीं आया। पंड्या ने 2022 की खिताबी जीत और पिछले साल फाइनल तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई थी। चोट के कारण मोहम्मद शमी के पूरे सत्र से बाहर होने का खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ा।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछला मैच बारिश में धुल गया लेकिन गेंदबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले तीन ओवर में तीन विकेट लेकर उम्मीद जगाई थी। बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल और बी साई सुदर्शन पर एक बार फिर अच्छी शुरूआत देने की जिम्मेदारी होगी। डेविड मिलर इस सत्र में फॉर्म में नहीं दिखे लेकिन आखिरी मैच में वह उपयोगी पारी खेलना चाहेंगे।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अब्दुल समद, नीतिश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्काे यानसेन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, रॉबिन मिंज, केन विलियमसन, अभिनव मंधार, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, अजमतुल्लाह उमरजई, शाहरुख खान, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, शशांत मिश्रा, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, साई किशोर, उमेश यादव, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा और मानव सुतार।

मैच का समय : शाम 7: 30 बजे से.

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...