back to top

स्पाइसजेट का पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली। स्पाइसजेट एयरलाइंस का एक पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। हालांकि एअरलाइन ने बताया है कि संबंधित पायलट ने मार्च में किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन नहीं किया।

एअरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, हमारे सहकर्मियों में से एक, स्पाइसजेट के फर्स्ट ऑफिसर, कोविड-19 की जांच में पॉजीटिव पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट 28 मार्च को आई। मार्च 2020 में उन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय उड़ान का परिचालन नहीं किया। उन्होंने कहा, पायलट ने 21 मार्च को आखिरी बार चेन्नई से दिल्ली के बीच घरेलू उड़ान का परिचालन किया था और तभी से उन्होंने स्वयं को अपने घर में पृथक रखा है।

प्रवक्ता ने कहा कि इस पायलट के सीधे संपर्क में आने वाले चालक दल के सभी सदस्यों और स्टाफ से अगले 14 दिन तक के लिए खुद को घर में पृथक रखने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में यह विषाणु अब तक 25 लोगों की जान ले चुका है और 970 से अधिक लोगों को बीमार कर चुका है।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में इस समय 21 दिन का लॉकडाउन प्रभावी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा। इस अवधि में सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानें बंद रहेंगी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा, हम विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत सरकार के निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हमारे सभी विमान जनवरी के अंत से ही संक्रमण मुक्त किए जा रहे हैं और इस काम में इस्तेमाल की जा रहीं चीजें डब्ल्यूएचओ के मानकों के अनुरूप हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...