back to top

नवरात्रि में महिलाओं के सम्मान के मद्देनजर चलाया जाएगा विशेष अभियान : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान के मद्देनज़र विशेष अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग पूरी संवेदनशीलता और तत्परता बरतते हुए महिलाओं व बालिकाओं से जुड़े प्रकरणों में गम्भीरता व शीघ्रता के साथ कार्यवाही करे।

योगी ने यह निर्देश अपने सरकारी आवास पर अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान दिये। उन्होंने कहा कि मौजूदा राज्य सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति गम्भीर है। प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की गरिमा बनाये रखने और उन्हें सुरक्षा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर एंटी रोमियो स्क्वाॅड को लगातार सक्रिय रहने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी मात्र अपराधों को नियंत्रित करने में सहायक होती है। उन्होंने पेट्रोलिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा लगातार फुट पेट्रोलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार की अपराधों के विरुद्ध ज़ीरो टाॅलरेंस की नीति है। प्रदेश सरकार द्वारा लगातार की गयी कार्यवाही से बालिकाओं/महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में उल्लेखनीय कमी आयी है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...