back to top

दुष्कर्म की बढ़ी घटनाओं पर सपा महिला सभा ने दिया धरना

लखनऊ। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं तथा बच्चियों के प्रति दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में शुक्रवार हजरतगंज लखनऊ स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर समाजवादी महिला सभा ने धरना दिया। धरना के पश्चात राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन में भाजपा की नाकारा सरकार के विरूद्ध संवैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की गई।

विरोध प्रदर्शन तथा धरना पर जूही सिंह, डॉ. मधु गुप्ता, लीलावती कुशवाहा, गीता सिंह, मीरा वर्धन, शीला सिंह, आशालता सिंह, नाहिद लारी खान, पूजा शुक्ला, किरन यादव, सुमन दिवाकर, मधु यादव सहित कई और महिला नेता भी उपस्थित थी।ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में बच्चियों के साथ हुए बलात्कार की तमाम घटनाओं का विवरण देते हुए कहा गया है कि उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बन गया है। प्रदेश में बहू-बेटियां असुरक्षा, भय और आतंक में जी रहीं है।

भाजपा सरकार पूर्णतया असंवेदनशील बन गई है और अपने संवैधानिक दायित्वों के निर्वाह में भी विफल है। अन्याय और अपराध का डरावना चेहरा बन चुकी राज्य सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा सरकार से पीड़ितों को न्याय मिलने की कोई आशा नहीं है। आज भी मेरठ में एक रेप पीड़िता ने एसएसपी आफिस के सामने आत्महत्या की कोशिश करने का प्रयास किया।

लखीमपुर खीरी में छेड़छाड़ की रिपोर्ट न लिखी जाने पर युवती ने कीटनाशक पीकर जान दे दी। बापू भवन के अंदर क्षुब्ध किसान ने खुद को आग लगा ली। रायबरेली से एक पीड़िता परिवार सहित पैदल चलकर मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने आई थी, उसने निराश होकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ है और राज्य सरकार उनके आगे नतमस्तक है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...