back to top

सपा नेता और उसके बेटे की सरेआम हत्या, दो अभियुक्त गिरफ्तार

संभल (उप्र)। संभल के बहजोई क्षेत्र में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता और उसके पुत्र की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के शमशोई गांव में एक सड़क निर्माण को लेकर सपा नेता छोटे लाल दिवाकर और सर्मेंद्र के बीच विवाद हुआ था।

बात बढ़ने पर सर्मेंद्र पक्ष ने गोलियां चलाईं जिनकी चपेट में आकर दिवाकर (50) और उसके बेटे सुनील कुमार (28) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में दिवाकर के बेटे सचिन की तहरीर पर सर्मेंद्र, जितेंद्र, रामेंद्र, उपेन्द्र, ज्ञानेंद्र, गजेन्द्र तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनमें से जितेंद्र और सर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के वीडियो में ये दोनों राइफल लिए देखे गए हैं। पुलिस ने दोनों राइफल भी बरामद कर ली हैं। प्रसाद ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकडऩे को पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। दिवाकर वर्ष 2017 में चंदौसी विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार थे, मगर इसी दौरान गठबंधन होने से यह सीट कांग्रेस के खाते में चली गई थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...