back to top

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने उतारे दो और उम्मीदवार, अब तक 33 प्रत्याशी घोषित

भोपाल। समाजवादी पार्टी (सपा) ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने दो उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। बृहस्पतिवार रात को सपा ने तीसरी सूची जारी करने के साथ ही अब तक अपने 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा की 230 सीटों के लिए चुनाव होना है।

कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की पहली पहली सूची गत रविवार को और दूसरी सूची बृहस्पतिवार देर रात को जारी की। कांग्रेस अब तक कुल 229 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। दोनों पार्टियों के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस पार्टी मप्र में सपा के लिए छह सीटें छोड़ने को तैयार हुई थी लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बन सकी।

अपनी तीसरी सूची में सपा ने सीधी जिले के चुरहट और छतरपुर जिले के चांदला (अनुसचित जाति आरक्षित) निर्वाचन क्षेत्र से क्रमश: राजेंद्र प्रसाद पटेल और पुष्पेंद्र कुमार अहिरवार को नामित किया है। राज्य में 21 अक्टूबर से नामांकन पत्र दाखिल करना शुरू हो जाएगा।

यह खबर पढ़े- सुप्रीम कोर्ट में महुआ मोइत्रा के केस से वकील ने खुद को अलग किया, 31 को होगी अगली सुनवाई

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...