back to top

चीते की मौत पर सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार को घेरा

विशेष संवाददाता लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नौवें चीते की मौत पर मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार को कठघरे में खड़ा किया और पूछा कि इस मौत के लिए कौन जिम्मेदार है। यादव ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में कहा, कि कूनो नेशनल पार्क में नौवें चीते की मौत का जिम्मेदार कौन है? अब वो सब कहां हैं? इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब हो रही है, क्योंकि जहां से ये चीते आये थे उन देशों में इनके मरने की चर्चा है….।

बुधवार को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में एक और चीते की मौत हो गई। मार्च से लेकर अब तक नौ चीतों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय उद्यान में सात नर और छह मादा समेत 14 चीते रखे गए थे। कूनो के वन्यजीव पशुचिकित्सक और एक नामीबियाई विशेषज्ञ टीम नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे थे। पिछले साल सितंबर और इस साल फरवरी में कुल 20 चीतों को नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था।

मार्च के बाद से इनमें से छह वयस्क चीतों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। मई में, मादा नामीबियाई चीते से पैदा हुए चार शावकों में से तीन की भी अत्यधिक गर्मी के कारण मृत्यु हो गई थी।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

अभिनय की सबसे मजबूत बुनियाद थिएटर ने तैयार की : अरुण कुमार कालरा

लखनऊ। 1978 के चर्चित संजय-गीता कांड से प्रेरित वेब सीरीज 'राख' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस सीरीज...

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...