back to top

उप्र विधानमण्डल के दोनों सदनों में उठा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज का मुद्दा

लखनऊ। अलीगढ़ में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर लाठीचार्ज के मुद्दे की गूंज सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमण्डल के दोनों सदनों में सुनाई दी। विधानसभा में जहां सपा और कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सदन से बहिर्गमन किया।

वहीं, विधान परिषद में इसी विषय को लेकर विपक्षी सदस्यों के जोरदार हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। पूर्वाह्न 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सपा एवं विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने यह मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि अलीगढ़ में रविवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध कर रही महिलाओं समेत प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि चौधरी हर बार एक ही मुद्दा उठाकर सदन का वक्त बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि इन विरोध प्रदर्शनों को कौन हवा दे रहा है और नए नागरिकता कानून से कौन प्रभावित हो रहा है। चौधरी ने इस मुद्दे पर प्रश्नकाल के दौरान ही चर्चा कराने पर जोर देते हुए कहा कि वह जो मुद्दा उठा रहे हैं, वह रविवार की ही घटना से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसदीय कार्य मंत्री इस मुद्दे पर जवाब देने से बच रहे हैं।

मंत्री खन्ना ने इसका जवाब देते हुए कहा कि सरकार के पास हर चीज का जवाब है और कानूनव्यवस्था उसकी पहली प्राथमिकता है। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर सपा के सभी सदस्य सदन से बाहर चले गए। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा की अगुवाई में कांग्रेस विधायक भी सरकार पर महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्याचार करने का आरोप लगाते हुए सदन से बाहर चले गए।

उधर, विधान परिषद में सपा सदस्य नरेश उत्तम ने प्रश्न प्रहर के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए सदन का बाकी काम रोककर इस पर चर्चा कराने की मांग की। उत्तम आरोप लगाया कि अलीगढ़ में महिलाओं पर अमानवीय व्यवहार और अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरना और प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, इसके बावजूद पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

सपा सदस्य की बात को आगे बढ़ाते हुए नेता विपक्ष अहमद हसन ने भी सदन में इस विषय पर चर्चा कराने की मांग की। सभापति रमेश यादव ने कहा कि यह प्रश्नकाल है। यह मामला शून्य प्रहर में भी उठाया जा सकता है। मगर सपा सदस्य नहीं माने और सदन के बीचोबीच आकर सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे। हंगामे के मद्देनजर सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

पुलिस द्वारा रविवार को अपर कोट क्षेत्र में महिलाओं को प्रदर्शन करने से रोकने पर भीड़ में से किसी ने पथराव शुरू कर दिया। उसके बाद स्थिति बिगडऩे लगी। भीड़ को तितरबितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबड़ की गोलियां चलाईं। इस संघर्ष में पांच लोग घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...