back to top

भाजपा में शामिल हुए कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी

कोलकाता: कोलकाता के पूर्व मेयर एवं तृणमूल कांग्रेस के विधायक सोवन चटर्जी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। ममता बनर्जी सरकार के पूर्व मंत्री चटर्जी, भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय और महासचिव अरुण सिंह की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। चटर्जी का स्वागत करते हुए रॉय ने कहा कि वह उन नेताओं में से एक हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए बनर्जी के उदय में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, वह अब भाजपा को मजबूत करेंगे..मुझे दोहराने दीजिए कि तृणमूल कांग्रेस को विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा।

 

गौरतलब है कि मई में लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद से तृणमूल कांग्रेस (तृकां) के छह विधायकों, कांग्रेस और माकपा के एक-एक विधायक ने भाजपा का दामन थाम लिया है। साल 2021 में होने वाले राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भगवा पार्टी अपनी शक्ति को बढ़ाने के लिए प्रतिद्वंद्वी पार्टी के नेताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। विदित हो कि भाजपा ने लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...