back to top

दक्षिण कोरिया ने यूपी में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाने की व्यक्त की इच्छा

  • मुख्यमंत्री से एडिसन मोटर्स के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

  • निवेशकों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी को पुनरीक्षित कर और अधिक आकर्षक बनाया जायेगा

  • एडिसन मोटर्स पहले चरण में 500 से 700़, दूसरे चरण में 1000-1500 तथा तीसरे चरण में 2000-3000 करोड़ का करेगा निवेश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके 5 कालीदास मार्ग स्थित आवास पर इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली दक्षिण कोरिया के एडिसन मोटर्स के प्रबंध निदेशक वाईकेली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की और प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट लगाने की इच्छा प्रकट की। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को हर सम्भव सहायता प्रदान की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों की सुविधा के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल पालिसी को पुनरीक्षित करके और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। प्रदेश में सबसे अधिक एक्सप्रेस-वे और हाइवे हैं। निवेशकों के लिए निवेश मित्र पोर्टल संचालित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का दक्षिण कोरिया के साथ बहुत पुराना संबंध है। इसको और आगे बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के बीच व्यापारिक गतिविधियों के आदान-प्रदान से दोनों देशों के संबंध प्रगाढ़ होंगे और प्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

ली ने मुख्यमंत्री को कम्पनी के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एडिसन मोटर्स द्वारा प्रथम चरण में 500 से 700 करोड़, द्वितीय चरण में 1000-1500 करोड तथा तृतीय चरण में 2000-3000 करोड़ का निवेश किया जायेगा। इससे क्रमश: प्रथम चरण में 2000, द्वितीय चरण में 3000 तथा तृतीय चरण के निवेश में लगभग 5000 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

ली ने यह भी अवगत कराया कि एडिसन मोटर्स द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक कलपुर्जे उत्तर प्रदेश में बनाये जायेंगे। इससे यहां की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों को भी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि प्लांट लगाने के लिए लखनऊ के आस-पास तथा यमुना एक्सप्रेस-वे के निकट भूमि के चयन की कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिये गये आश्वासन से वे पूरी तरह संतुष्ट है और उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश में ही निवेश करेगी। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम डॉ. नवनीत सहगल, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टण्डन एवं स्थानीय निवेशकर्ता विवेक लधानी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...