back to top

मानसिक स्वास्थ्य और आत्महत्या की प्रवृत्ति पर ध्यान दें दक्षिण एशियाई देश : डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप से लोगों की आजीविका पर पड़ रहे प्रभाव और जनमानस में फैले डर तथा चिंता के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने बृहस्पतिवार को दक्षिण एशियाई देशों से आह्वान किया कि वे मानसिक स्वास्थ्य की ओर अधिक ध्यान दें तथा आत्महत्या की घटनाओं को रोकने का प्रयास करें।

डब्ल्यूएचओ की दक्षिण एशिया क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से संबंधित कलंक की धारणा से अकेलेपन और अवसाद की भावना पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौर में मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला एक कारण घरेलू हिंसा भी है जो विषाणु के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान लगभग सभी देशों में बढ़ी है।

सिंह ने कहा, जीवन और आजीविका को प्रभावित करने वाली महामारी से लोगों में भय, चिंता, अवसाद और तनाव उत्पन्न हो रहा है। सामाजिक दूरी, अकेलापन और विषाणु के बारे में लगातार नई जानकारी सामने आने से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि हमें महामारी के प्रसार को रोकने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति और आत्महत्या की प्रवृत्ति का पहले से पता लगाने के उपाय करने होंगे।

सिंह ने कहा कि विश्व भर में प्रतिवर्ष आठ लाख लोग आत्महत्या कर लेते हैं और यह 15-29 वर्ष की आयु के युवाओं की मृत्यु का बहुत बड़ा कारण है। डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक ने कहा कि साक्ष्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि किसी एक वयस्क द्वारा आत्महत्या की घटना के अलावा 20 से अधिक लोग आत्महत्या का प्रयास कर चुके होते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वभर में आत्महत्या से होने वाली मौतों में से 39 प्रतिशत मौतें डब्ल्यूएचओ दक्षिण एशिया क्षेत्र में होती हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...