back to top

सौरव गांगुली की हालत स्थिर, एक और एंजियोप्लास्टी के बारे में जल्द होगा फैसला : चिकित्सक

कोलकाता। दिल का हल्का दौरा पडऩे के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने रविवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य हैं तथा उनकी हालत स्थिर है। शनिवार को गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी। उनके हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था, जिनमें से एक में स्टेंट लगाया गया था।

गांगुली जिस अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से जारी बुलेटिन में कहा गया, बीती रात उनकी सामान्य रही और उन्हें बुखार नहीं है। वह अभी सो रहे हैं। इसमें बताया कि गांगुली का रक्तचाप 110ा70 है तथा उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है। चिकित्सकों ने कहा कि गांगुली की स्थिति को देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा।

अस्पताल के प्रवक्ता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेडिकल बोर्ड बायपास सर्जरी के विकल्प के बारे में विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, आगे के उपचार के बारे में हमारी विशेषज्ञ समिति कल फैसला लेगी। गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों में से एक ने संवाददाताओं से कहा, सुबह उन्होंने नाश्ता किया, अखबार पढ़े और अस्पताल के कर्मियों से बात की।

साथ ही उनका एक ईसीजी भी किया गया। उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है। इस बीच, पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी के प्रशंसक हाथों में पोस्टर लिए एकत्रित हुए। उन पोस्टरों पर लिखा था दादा लौट आओ। सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

दुबई हवाई अड्डे के पास धमाके से सिंधू और कोच डरे

दुबई। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को दुबई हवाई अड्डे पर स्थिति को तनावपूर्ण और डरावना बताया क्योंकि...

अमेरिकी-इजराइली हमलों व खामेनेई की मौत पर दुनियाभर के नेताओं ने दी सधी हुई प्रतिक्रिया

ब्रसेल्स। यह कब तक चलेगा? क्या यह और बढ़ेगा? ईरान के सर्वाेच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर और ईरान के...

अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत

दुबई। ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गयी है। ईरान...

अब शिक्षा क्षेत्र में दांव लगाने को तैयार मफतलाल समूह…यूनिफॉर्म से लेकर एआई तक अगुवा बनने का इरादा

नई दिल्ली। कभी मशहूर कपड़ ब्रांड रहा अरविंद मफतलाल समूह अब शिक्षा क्षेत्र में बड़ा दांव लगाने जा रहा है। समूह का इरादा यूनिफॉर्म...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...