back to top

भारतीय क्रिकेट को ईश्वर बचाए

नई दिल्ली: बीसीसीआई के आचरण अधिकारी द्वारा हितों के टकराव के आरोपों में राहुल द्रविड़ को नोटिस भेजे जाने पर नाराजगी जताते हुए पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा, भारतीय क्रिकेट को भगवान बचाए। गांगुली की बात का आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी समर्थन किया। बीसीसीआई के आचरण अधिकारी जस्टिस (सेवानिवृत) डी के जैन ने मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ के सदस्य संजय गुप्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर द्रविड़ को नोटिस दिया। गांगुली ने ट्वीट किया, भारतीय क्रिकेट में नया फैशन। हितों का टकराव। खबरों में बने रहने का सर्वश्रेष्ठ तरीका। भगवान भारतीय क्रिकेट को बचाए। द्रविड़ को बीसीसीआई के आचरण अधिकारी से हितों के टकराव का नोटिस मिला।

 

हरभजन ने कहा, सच में। समझ नहीं आता कि यह सब किस दिशा में जा रहा है। भारतीय क्रिकेट के लिए उनसे बेहतर कौन हो सकता है। इन महान खिलाड़ियों को नोटिस भेजना उनका अपमान करना है। क्रिकेट की भलाई के लिए उनकी सेवाओं की जरूरत है। भारतीय क्रिकेट को वाकई भगवान बचाए। द्रविड़ को नोटिस का जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया गया है। गुप्ता ने कहा कि द्रविड़ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक और इंडिया सीमेंट्स समूह के उपाध्यक्ष भी हैं जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक कंपनी है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, गांगुली और सचिन तेंदुलकर को भी हितों के टकराव के नोटिस जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

अपने देश की वनडे में कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है : शुभमन गिल

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और भारत वनडे प्रारूप में नेतृत्व के एक नए युग...

BCCI ने रऊफ, साहिबजादा की आईसीसी से शिकायत की, PCB ने सूर्यकुमार की शिकायत की

दुबई । भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के...

चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, 2023 में खेला था आखिरी टेस्ट मैच

नयी दिल्ली । भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया। इस...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...