back to top

सौरव गांगुली पूरी तरह से ठीक, अस्पताल से मिली छुट्टी

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिल का हल्का दौरा पड़ने के पांच दिन बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। गांगुली की अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गांगुली (48) की हालत चिकित्सकों ने स्थिर और फिट बताई है लेकिन उन्हें दूसरी बार संभवत: दो सप्ताह बाद एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा। घर लौटने के लिए अपने निजी वाहन में बैठने से पहले गांगुली ने कहा, मैं पूरी तरह से ठीक हूं।

उन्होंने कहा, हम ऐसा कहते हैं कि अस्पताल हम दूसरा जीवन पाने के लिए आते हैं। ऐसा वाकई है। मैं इलाज के लिए डॉक्टरों, नर्सों और सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं। बीसीसीआई अध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी डोना मौजूद थीं। अस्पताल के बाहर और उनके आवास के बाहर सैंकड़ों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। पूर्व क्रिकेटर को पुलिस सुरक्षा प्रदान कर रही थी।

वुड्लैंड्स अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गांगुली की रिपोर्ट में उनके हृदय की तीन कोरोनरी धमनियां अवरूद्घ पाई गई जिसके बाद उनमें से एक में एक स्टंट डाला गया। उन्हें दूसरी एंजियोप्लास्टी कराने की जरूरत है, जिसके लिए उन्हें दो सप्ताह बाद या जब उन्हें ठीक लगे, तब अस्पताल आना होगा। उन्होंने कहा, डॉक्टर घर पर उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखेंगे और समय-समय पर जरूरी कदम उठाएंगे। जाने माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर देवी शेट्टी ने मगंलवार को कहा था कि गांगुली राष्ट्र की संपत्तित्हैं और दिल का हल्का दौरा पडऩे से उनके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचा है।

उन्होंने कहा, वह मैराथन दौड़ सकते हैं, विमान उड़ा सकते हैं और क्रिकेट भी खेल सकते हैं। इससे गांगुली के जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, वह सामान्य जीवन जी सकते हैं। डॉ. शेट्टी गांगुली का उपचार कर रहे डॉक्टरों की टीम में शामिल थे। गांगुली ने शनिवार को कसरत के दौरान सीने में तकलीफ की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...