back to top

जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे : डीजीपी

कानपुर (उप्र)। चौबेपुर थानाक्षेत्र में गुरुवार रात अपराधियों के साथ मुठभेड में एक पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा है कि हम जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे।

अवस्थी ने शुक्रवार को कहा, पुलिस कार्वाई हो रही है और दो अपराधी मुठभेड में मारे भी गए हैं। टीमें अभी भी कार्यरत हैं। सीमाएं सील कर दी गई हैं और एसएसपी कई टीमों का सुपरविजन कर रहे हैं। सबेरे से कार्रवाई हो रही है। इनमें यहां की और लखनऊ से आई एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है। हम जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेंगे और अपराधियों को वहीं पहुंचाएंगे, जहां (जेल) उन्हें होना चाहिए।

डीजीपी ने यहां संवाददाताओं से कहा, आपको मालूम है कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है, जिसमें डयूटी पर कार्यरत पुलिस अधिकारी और पुलिस के कांस्टेबल, सब इंस्पेक्टर पर ए कायराना हमला अपराधी तत्वों द्वारा किया गया है और हमला करने के बाद वे भाग गए। उन्होंने कहा, यहां जो हमारी पुलिस पार्टी आई थी, उसको साजिश के तहत… अर्थ मूवर मशीन से रास्ता रोका गया और अंधेरे का फायदा उठाकर हमला किया गया। ये जो भी घटना हुई है, बिना सोची समझी साजिश के नहीं हुई है।

अवस्थी ने कहा कि पुलिस टीम अपना दायित्व निभाने यहां आई थी और उस पर हमला किया गया। हमने लखनऊ से फारेंसिक टीम मंगाई है। स्थानीय फारेंसिक टीम भी विश्लेषण कर रही है। एसटीएफ को भी दायित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए पता लगाया गया रहा है कि योजना कैसे बनी और वारदात कैसे हुई, इसके पीछे कौन है? इसका रहस्योदघाटन करते हुए दोषियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ साक्ष्य जमा कर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस सवाल पर कि क्या अपराधियों को पहले से जानकारी थी कि पुलिस यहां आने वाली है, अवस्थी ने कहा कि ए सारी संभावनाएं टीमें पता कर रही हैं और हर पहलू से जांच हो रही है। उनसे जब पूछा गया कि क्या वारदात में एके47 का इस्तेमाल हुआ, डीजीपी ने कहा कि जांच के बाद ही यह बताया जा सकेगा कि कौन से हथियारों का इस्तेमाल अपराधियों ने किया।

उल्लेखनीय है कि चौबेपुर थानाक्षेत्र में देर रात अपराधियों के साथ मुठभेड में पुलिस उपाधीक्षक सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए। पांच पुलिसकर्मी, होमगार्ड का एक जवान और एक आम नागरिक घायल हो गए। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचकर सीधे अस्पताल गए, जहां उन्होंने घायल लोगों का हालचाल लिया। वह शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...