back to top

Sony-Zee Merger : सोनी ने जी एंटरटेनमेंट के साथ विलय समझौते को किया रद्द

नयी दिल्ली। कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट ने जी एंटरटेनमेंट के साथ विलय समझौते को समाप्त कर दिया है। इस समझौते से देश में 10 अरब अमेरिकी डॉलर का मीडिया उद्यम बन खड़ा होने की उम्मीद थी। कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट को पहले सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएनआई) के नाम से जाना जाता था।

सोनी ग्रुप कॉर्पाेरेशन ने एक बयान में कहा, सोनी ग्रुप कॉर्पाेरेशन की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी एसपीएनआई ने एसपीएनआई और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जील) द्वारा जील के एसपीएनआई में विलय से संबंधित निश्चित समझौतों को समाप्त करने के लिए आज एक नोटिस जारी किया। इसकी (समझौते की) घोषणा 22 दिसंबर 2021 को गई थी।

समझौते के तहत विलय 21 दिसंबर 2023 से पहले पूरा किया जाना था। इसमें लेनदेन को पूरा करने के लिए एक महीने के अतिरिक्त समय के साथ नियामक से तथा अन्य अनुमति हासिल करना शामिल था। विज्ञप्ति के अनुसार, यदि हस्ताक्षर की तारीख के 24 महीने बाद भी विलय संपन्न न हो तो पक्षों को विलय को उचित समय तक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक अंतिम तिथि के विस्तार पर चर्चा करने की जरूरत होती है। ऐसी चर्चाएं अंतिम तिथि के 30 दिन बाद समाप्त होने वाली अवधि के लिए आयोजित की जानी होती है।

बयान में कहा गया, निश्चित समझौतों में प्रावधान है कि यदि चर्चा अवधि के अंत तक पक्ष इस तरह के विस्तार पर सहमत होने में असमर्थ हैं, तो कोई भी पक्ष लिखित सूचना प्रदान करके निश्चित समझौतों को समाप्त कर सकता है। विज्ञप्ति के अनुसार, हालांकि विलय अंतिम तिथि तक पूरा नहीं हुआ क्योंकि अन्य बातों के अलावा, विलय की समापन शर्तें तब तक पूरी नहीं हुई थीं। सोनी ने एक महीने की छूट अवधि समाप्त होने के बाद सुभाष चंद्रा परिवार द्वारा प्रवर्तित मीडिया एवं मनोरंजन कंपनी जील को समझौता समाप्त करने का नोटिस भेजा है। राष्ट्रीय कम्पनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने पिछले साल अगस्त में विलय के लिए मंजूरी दे दी थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...