back to top

सोनू सूद ने विशेष विमान से 177 लड़कियों को केरल से ओडिशा भेजा

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने शुक्रवार को 177 लड़कियों को ओडिशा में उनके घर पहुंचाने में मदद की। कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण ये लड़कियां केरल में फंस गईं थी। अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने बताया कि सूद को उनके, भुवनेश्वर के रहने वाले एक दोस्त ने इन लड़कियों के बारे में बताया था और उन्होंने इनकी मदद करने का निर्णय किया।

सूत्र ने कहा, कोच्चि और भुवनेश्वर हवाईअड्डे खुलवाने के लिए अभिनेता ने विभिन्न अनुमति लेने के साथ काम शुरू किया। कोच्चि से इन 177 लड़कियों को ले जाने के लिए बेंगलुरु से एक विशेष विमान मंगाया गया, जो इन्हें भुवनेश्वर ले जा कर इनके परिवार से मिलाएगा। उन्होंने कहा, गांव से भुवनेश्वर का रास्ता दो घंटे का है और वहां पहुंचने के बाद ही लड़कियां अपने घर के लिए रवाना हो जाएंगी।

राज्यसभा सांसद अमर पटनायक ने ट्विटर पर सूद का धन्यवाद करते हुए इसे एक नेक प्रयास करार दिया। पटनायक ने कहा, सूद जी, केरल से लड़कियों को ओडिशा लाने में मदद करना सराहनीय है। आपके नेक प्रयासों को सलाम। आपको और हिम्मत मिले। अपनी मित्र नीति गोयल के साथ घर भेजो पहल चला रहे सोनू सूद अपने प्रयासों से लाखों दिल जीत चुके हैं।

अभिनेता ने अभी तक मुम्बई से कई प्रवासी मजदूरों को कर्नाटक, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश भी भेजा है। उन्होंने हाल ही में प्रवासियों की मदद के लिए एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...