सोनू सूद ने मारे गए, घायल प्रवासियों के परिवारों की मदद करने का लिया संकल्प

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन में मारे गए और घायल हुए प्रवासी मजदूरों के 400 से अधिक परिवारों की आर्थिक मदद करने का संकल्प लिया है।

फिल्म दबंग के अभिनेता ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों के अधिकारियों के साथ संपर्क किया और लॉकडाउन में जान गंवाने वाले प्रवासी मजदूरों का पता और बैंक विवरण लिया।

सूद ने एक बयान में कहा, ‘मैंने मारे गए या घायल हुए प्रवासियों के परिवारों के सुरक्षित भविष्य के लिए मदद करने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि उनकी मदद करना मेरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है।’

सूद हजारों प्रवासियों को उनके गृह राज्यों में पहुंचाने के लिए परिवहन की व्यवस्था कर रहे हैं। पिछले महीने, अभिनेता ने 300 से अधिक प्रवासी श्रमिकों को गृह राज्य भेजने में मदद करने के लिए चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की थी।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

‘द दिल्ली फाइल्स’ का नाम बदला गया, अब ‘द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ’ के नाम से होगी रिलीज़

पब्लिक डिमांड पर बदला गया फिल्म का नाम: अब 'द दिल्ली फाइल्स' नहीं, 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' मुंबई:निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की चर्चित...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles