back to top

इंदिरा गांधी की जयंती पर सोनिया, राहुल समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा एवं पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की सुरक्षा एवं विकास के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। सोनिया ने इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने शक्ति स्थल जाकर इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और कहा कि उनकी दादी की सिखाई हुई बातें उन्हें निरंतर प्रेरित करती हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूँ। उनकी सिखाई हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं। प्रियंका ने अपनी दादी के साथ बचपन के दिनों की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, कमला हैरिस 2020 में अमेरिका की पहली उप-राष्ट्रपति बनीं। आज इंदिरा जी की जयंती पर हमें एहसास होना चाहिए कि भारत की जनता ने 50 साल पहले ही एक महिला, श्रीमती इंदिरा गांधी को अपना प्रधानमंत्री चुना। इंदिरा जी का साहस व सामर्थ्य पूरे विश्व भर में महिलाओं को हमेशा प्रेरित करेगा।

[images cols=”three”]
[image link=”#” image=”32606″]
[image link=”#” image=”32604″]
[image link=”#” image=”32605″]
[/images]

पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, इंदिरा गांधी जी सशक्त, समर्थ नेतृत्व और अद्भुत प्रबंधन क्षमता की धनी थीं। उनके कार्यकाल में भारत ने विकास के नव आयाम स्थापित किए तथा विश्व पटल पर भारत की छवि को नई पहचान मिली। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए ट्वीट किया, विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम व एकमात्र महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। उन्होंने कहा, अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्व राजनीति के इतिहास में इंदिरा जी का नाम सदैव याद रखा जाएगा।

पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर, 1917 को प्रयागराज में हुआ था। वह जनवरी 1966 से मार्च 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इसके बाद 1980 में वह दोबारा देश की प्रधानमंत्री बनीं। 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी हत्या कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...