back to top

पिता की हत्या में बेटे को आजीवन कारावास

गोंडा । जिले में एक अदालत ने करीब साढ़े चार साल पूर्व कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या करने के मामले में बेटे को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) अमित कुमार पाठक ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्र के दत्तनगर बिसेन गांव में दो मार्च 2021 को घर के बरामदे में सो रहे ईश्वर दीन की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भतीजे सुंदर लाल ने प्रकरण में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

तत्कालीन प्रभारी निरीक्षका मुकदमे के विवेचक आलोक राव ने साक्ष्य संकलन के उपरांत मृतक के पुत्र सुकई को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हमले में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की और उसे राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजकर वैज्ञानिक परीक्षण कराया। एडीजीसी के अनुसार, सत्र परीक्षण के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार (तृतीय) के समक्ष सभी गवाह पक्षद्रोही हो गए।

इसके बावजूद अभियोजन के जिरह और तर्कों के आधार पर अदालत ने मंगलवार को संदेह से परे साक्ष्य के आधार पर सुकई को दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास तथा 50 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड की अदायगी न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। जेल में बिताई गई अवधि कुल सजा में समायोजित की जाएगी। पाठक ने बताया कि सुकई नशे का आदी था तथा इसके लिए पिता से पैसा मांगता था। पैसा न मिलने पर नाराज होकर उसने रात में घर के बरामदे में सो रहे पिता की हत्या कर दी।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान...

ईंधन संकट की आशंका से देशभर में अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

नयी दिल्ली। ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को देशभर में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी...