back to top

कुछ लोग राजग में सेंध लगाना चाहते हैं : नड्डा

औरंगाबाद। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को लोजपा नेता चिराग पासवान पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के वक्त कुछ लोग षड्यंत्र करके राजग में सेंध लगाना चाहते हैं लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंध एकजुट है लेकिन हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है।

नड्डा ने औरंगाबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, कुछ लोग चुनाव में षड्यंत्र करते हैं, वो चाहते हैं कि हमारे बीच सेंध लगे। वे एक तरफ तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भला बुरा कहते हैं और दूसरी तरफ मोदीजी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा, हमें याद रखना कि एनडीए एक है। भाजपा, जदयू, वीआईपी और हम पार्टी … यही राजग है। ऐसे में हमें सेंध लगाने वालों से भी सावधान रहना है।

गौरतलब है कि बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से अलग होने के बाद भी चिराग, भाजपा के प्रति नरम रुख अख्तियार किए हुए हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। हाल ही में चिराग ने स्वयं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हनुमान बताया था।

चिराग पासवान ने कहा था कि अगर नीतीश कुमार पुन: मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो प्रधानमंत्री मोदी के छह साल के काम को गिनाकर कर ही बन सकते हैं क्योंकि पिछले पांच साल में उन्होंने खुद कोई काम नहीं किया। लोजपा नेता ने नीतीश कुमार के शासन में भ्रष्टाचार बढ़ने का भी आरोप लगाया था।

विपक्षी राजद पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई थी। गुंडागर्दी चरम पर थी, अपरहण एक उद्योग बन गया था। बिहार पलायन कर रहा था और आज ये लोग नौकरी देने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी यादव की पार्टी पर प्रहार जारी रखते हुए नड्डा ने कहा कि जिन्होंने बिहार में अराजकता फैलाई, प्रदेश में अपहरण उद्योग चलाया, लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया…..वे क्या बिहार का विकास करेंगे?

उन्होंने कहा, लालू जी के वक्त में गरीब, समृद्ध, शिक्षित सभी ने मजबूरी में बिहार से दूरी बना ली। राजद का चरित्र अभी तक नहीं बदला है। नड्डा ने कहा, जब से राजग के साथ नीतीश कुमार का गठबंधन हुआ है तब से बिहार ने विकास की तीव्र गति पकड़ी है। मैं व्यक्तिगत रूप ने बिहार की मिट्टी को पहचानता हूं और इसीलिए कह सकता हूं कि डबल इंजन की सरकार बिहार के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा, जो (माले) देश को खंडित करना चाहते हैं, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं, उनके साथ सीटों का बंटवारा कर लिया। माले ने राजद को हाइजेक कर लिया। राजद की पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की खराब स्थिति का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि शाम के बाद लोग घर से नहीं निकलते थे।

RELATED ARTICLES

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

अमेठी में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

अमेठी। अमेठी जिले के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र में शुकुल बाजार रोड क्रॉसिंग के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और...

महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लोकसभा में संशोधन पर मतदान से पहले लागू

नयी दिल्ली। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला महिला आरक्षण अधिनियम, 2023 बृहस्पतिवार को लागू...

उच्चतम न्यायालय ने कहा -चंबल घड़ियाल राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध रेत खनन से पर्यावरणीय संकट पैदा हुआ

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि नदी तल पर अंधाधुंध अवैध रेत खनन ने एक पर्यावरणीय संकट पैदा किया है और...

ओम पावर ट्रांसमिशन के शेयर में छह प्रतिशत से अधिक की उछाल

नयी दिल्ली। विद्युत अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के शेयर अपने 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले छह प्रतिशत से...

तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और सीएसके

हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम...

विप्रो के मुनाफे में गिरावट, चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शेयरों में 4% की कमी

नयी दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी विप्रो के शेयरों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान भारी बिकवाली देखने को मिली, जिसके...