back to top

प्रमुख धार्मिक स्थल बनेंगे सौर नगर : ऊर्जा मंत्री

लखनऊ। अयोध्या, काशी और मथुरा समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को वर्ष 2024 तक प्रमुख सौर नगरों में तब्दील किया जाएगा। राज्य के ऊर्जा स्रोत मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने गुरुवार को अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अयोध्या, मथुरा, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा की दिशा में मॉडल टाउन बनाए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों को वर्ष 2024 तक चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा उत्पादन में दक्ष बनाते हुए सौर नगर के तौर पर विकसित किया जाएगा। इन स्थलों में स्थित घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर 669 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। बिजली मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी पांच प्रमुख महानगरों में सोलर रूफ टॉप परियोजना का अधिक से अधिक प्रचार किया जाए जिससे चिह्नित किए गए उपभोक्ता योजना का लाभ ले सकें। इसके तहत तय किए गए लक्ष्य के क्रम में केंद्र सरकार द्वारा 859 करोड़ तथा राज्य सरकार द्वारा 473 करोड़ रुपये का अनुदान भी उपभोक्ताओं को दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बना है। उत्तर प्रदेश 2022 तक 10700 मेगावाट सौर ऊर्जा के उत्पादन के लक्ष्य को पूरा करेगा। इसके लिए बड़ी और मध्यम सौर ऊर्जा परियोजनाओं के साथ ही शहरी उपभोक्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उपभोक्ता अपने घरों की छतों का उपयोग सौर ऊर्जा के उत्पादन में कर सकेंगे जिससे उनके बिजली के बिलों में भी काफी कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा लोगों के बीच सुलभ हो सकेगी।

शर्मा ने निर्देश दिया कि तय किए गए लक्ष्य के अनुरूप नेडा सभी चिह्नित किए गए पांचों जनपदों में अभियान चलाकर घरेलू उपभोक्ताओं को सरकार की योजना से जोड़ें जिससे अधिक से अधिक घरेलू विद्युत उपभोक्ता योजना से जुड़ें और केंद्र तथा राज्य सरकार के अनुदान का लाभ उठा सकें। उन्होंने नेडा के निदेशक को निर्देश दिया कि प्रतिमाह वह स्वयं तय लक्ष्यों की समीक्षा करें और प्रगति से अवगत कराएं।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...