back to top

सॉफ्टवेयर इंजीनियर मौत मामला: अदालत ने तीन आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाई

नोएडा। नोएडा सेक्टर-150 के पास बेसमेंट निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में डूबकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के मामले में मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने लोटस ग्रीन बिल्डर से जुड़े आरोपी रवि बंसल और सचिन करनवाल की न्यायिक हिरासत 29 जनवरी तक बढ़ा दी जबकि एमजेड विजटाउन बिल्डर कंपनी के निदेशक अभय कुमार की न्यायिक हिरासत दो फरवरी तक बढ़ाई। सहायक शासकीय अधिवक्ता संजीव त्रिपाठी ने बताया कि सुनवाई दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई। लोटस ग्रीन की ओर से पेश अधिवक्ताओं ने दलील दी कि गिरफ्तार दोनों आरोपी कंपनी के निदेशक या निर्णय लेने वाले अधिकारी नहीं हैं, बल्कि
वेतनभोगी कर्मचारी हैं।

उनका कहना था कि बिना पूरी जांच के प्रशासनिक और पुलिस दबाव में गिरफ्तारी की गई और उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देंशों का पालन नहीं हुआ। बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि कंपनी की ओर से लगभग 500 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, जिसमें घटनास्थल से संबंधित तकनीकी विवरण, जीपीएस युक्त सैटेलाइट इमेज और पुराने रिकॉर्ड शामिल हैं। अधिवक्ताओं के अनुसार वर्ष 2021 में नाले के क्षतिग्रस्त होने के बाद से वहां जलभराव की स्थिति बनी हुई थी, जिसकी सूचना नोएडा प्राधिकरण को दी गई थी और मरम्मत के लिए फंड भी स्वीकृत हुआ था, लेकिन काम नहीं कराया गया। ऐसे में जिम्मेदारी केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर डालना अनुचित है।

बहस के दौरान बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि पुलिस ने आरोपियों की भूमिका का स्पष्ट आकलन नहीं किया और न ही यह बताया कि उन्हें किस आधार पर जेल भेजा गया। बड़े बिल्डर और शीर्ष पदों पर बैठे लोग अब भी गिरफ्तारी से बाहर हैं, जबकि निचले स्तर के कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया है। इस आधार पर नियमित जमानत की मांग की गई। सुनवाई के दौरान अदालत ने जांच अधिकारी से 500 पन्नों की रिपोर्ट के अध्ययन के बारे में पूछा।

जांच अधिकारी ने कहा कि रिपोर्ट काफी बड़ी होने के कारण उसे पूरी तरह पढ़ने के लिए समय नहीं मिल सका और कुछ और दिन चाहिए, इस पर अदालत असंतुष्ट दिखी। सीजेएम ने कहा कि पिछली सुनवाई में भी जांच अधिकारी को पूरी तैयारी के साथ आने का निर्देश दिया गया था,इसके बावजूद रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया गया। अदालत ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए विवेचक को कड़ी फटकार लगाई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...