back to top

दिवाली के बाद दिल्ली में स्मॉग का कहर, AQI बेहद खराब

नई दिल्ली/चंडीगढ़। दिवाली के तुरंत बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में मंगलवार सुबह स्मॉग की मोटी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीचीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘रेड जोन’ में पहुंच गई। कुल 38 निगरानी केंद्रों में से 31 ‘बेहद खराब’ और चार गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किए गए।

सीचीसीबी के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पूर्वाह्न 11 बजे 359 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। सोमवार को यह औसत AQI 345 था। दिल्ली के कुछ इलाकों में यह आंकड़ा 400 के पार चला गया बवाना में 432, जहांगीरपुरी में 409, वजीरपुर में 408 और बुराड़ी में 405 AQI दर्ज किया गया।

नई दिल्ली के लोधी गार्डन में धुंध भरी सुबह में, शहर में छाई घनी धुंध के बीच, बुजुर्ग लोग योग करते हुए।

पंजाब में पराली जलाने पर सियासत गरमाई
दिल्ली की बिगड़ती आबोहवा को लेकर सियासत भी गरमा गई है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) शासित पंजाब पर आरोप लगाया कि वहां किसानों को खेतों में पराली जलाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि दिवाली की रात पराली जलाने की सबसे ज़्यादा घटनाएँ पंजाब में ही हुईं। सिरसा ने अपने दावे के समर्थन में एक संवाददाता सम्मेलन में पराली जलाने के कथित वीडियो भी दिखाए।

उन्होंने आप नेताओं पर ‘दिल्ली की मुख्यमंत्री, भाजपा और सनातन धर्म के अनुयायियों द्वारा दिवाली मनाने और पटाखे फोड़ने की निंदा’ करने का आरोप लगाया, लेकिन साथ ही कहा कि हवा की गुणवत्ता बिगड़ने का असली कारण पंजाब में पराली जलाना है। सिरसा ने कहा,हमें गर्व है कि हमारी सरकार ने लोगों को पारंपरिक तरीके से दिवाली मनाने का मौका दिया है।

पटाखा दिशानिर्देशों के उल्लंघन में 150 FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में पटाखे फोड़ने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में 150 प्राथमिकी दर्ज की हैं। द्वारका जिले में 24, रोहिणी में 24, और बाहरी जिले में 40 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि रोहिणी में पटाखे की अवैध बिक्री को लेकर तीन प्राथमिकी भी दर्ज हुई हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर सुरक्षित रहे और वायु गुणवत्ता और खराब न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे सप्ताह निगरानी जारी रहेगी।

नई दिल्ली के मान सिंह रोड पर एक धुंधली सुबह में लोग एक फाउंडेशन पथ पर चलते हुए, शहर में घने धुएँ के साथ।

हरियाणा और पंजाब में भी ‘खराब’ हवा
दिल्ली के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में भी हवा की गुणवत्ता खराब रही। सीचीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में बहादुरगढ़ का AQI मंगलवार सुबह आठ बजे 358 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है। जींद (350), गुरुग्राम (348), रोहतक (343), और भिवानी (307) भी ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहे। वहीं, पंजाब के कुछ हिस्सों में हवा ‘खराब’ श्रेणी में रही अमृतसर (212), जालंधर (242) और लुधियाना (268) AQI दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...