back to top

दो रोडवेज बसों की टक्कर में छह की मौत, आठ गंभीर रूप से घायल

लखनऊ। काकोरी-हरदोई रोड पर ओवरटेक के दौरान उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों के परखचे उड़ गए। जिसमें महिला समेत छह लोगों की मौत हो गयी। वहीं करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जबकी अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

हादसा सुबह करीब छह बजे हरदोई रोड पर बाजनगर गांव के पास हुआ। रोडवेज बस (यूपी-77 एएन 2419) लखनऊ से हरदोई जा रही थी। तभी रास्ते में हरदोई से लखनऊ आ रही दूसरी रोडवेज बस (यूपी 30-एटी 2896) बाजनगर गांव के पास ट्रक को ओवर टेक कर आगे निकली। इसी दौरान आमने-सामने रोडवेज बस टकरा गई।

वहीं, पीछे से आ रहा ट्रक भी बसों में भिड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि बसों के परखच्चे करीब 500 मीटर के दायरे में फैल गए। हादसे में रोड किनारे होटल पर बैठे लोग भी चपेट आ गए। टक्कर के बाद बसे व ट्रक आपस मे फंस गए। इस दौरान एक स्कूटी सवार भी हादसें में घायल हो गया। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने जेसीबी व क्रेन बुलाकर फंसी बसों व ट्रक को अलग कर घायलों व मृतको को बाहर निकाला। कई घंटे चले बचाव कार्य में पुलिस ने कई साधनों से घायल हो तत्काल समुचित इलाज दिलवाया। जिससे कई की जान बच गयी। पुलिस ने मृतको को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। मौके पर जेसीपी नवीन अरोरा व डीसीपी साउथ राइस अख्तर, सुरेश चंद रावत पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

बता दें, इलाज के दौरान चैक निवासी नीतेश भारती (20), बालामऊ हरदोई निवासी लकी श्रीवास्तव (18), राजेन्द्र सक्सेना (48), बस चालक सखाधार (35), वैभवी सिंह (29) व गोपालगंज बिहार निवासी हरिराम (43) को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों की नाम : इन्दिरानगर निवासी कुसुमा पाण्डेय (38), हरदोई निवासी बस परिचालक कौशल सिंह (38), परमानंद, चालक रामबाबू, गीता, महियारा (40), गोरखपुर निवासी अनूप कुमार यादव (19), मोहम्मद अजमल, गोपालगंज बिहार निवासी सिंहासन (50), सोनू (23), काकोरी निवासी विकलांग आरिफ समेत डेढ़ दर्जन लोगों का इलाज चल रहा है।

सरकार ने की आर्थिक मदद की घोषणा

उत्तर प्रदेश सरकार ने काकोरी इलाके में हुए हादसे के बाद मदद का ऐलान किया है। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों पांच लाख व गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज और हादसे की जांच रिपोर्ट 24 घंटे के अन्दर देने का निर्देश दिया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...