back to top

उच्चतम न्यायालय के छह न्यायाधीश स्वाइन फ्लू की चपेट में, प्रधान न्यायाधीश ने की बैठक

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के छह न्यायाधीशों के स्वाइन फ्लू से प्रभावित होने के तथ्य के मद्देनजर प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे ने मंगलवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के साथ बैठक की और सुझाव दिया कि वकीलों और न्यायालय के कर्मचारियों को इस संक्रमण से बचाने के लिए टीका लगाया जाना चाहिए।

यह मुद्दा उस समय सामने आया जब न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड़ ने वकीलों से कहा कि शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों की प्रधान न्यायाधीश के साथ बैठक हुई जिसमे स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए कदम उठाने का निर्णय किया गया। न्यायमूर्ति चन्द्रचूड़ ने कहा कि बैठक में फैसला किया गया कि वकीलों के लिए भी एच1एन1 के टीके उपलब्ध कराए जाएं। प्रधान न्यायाधीश ने उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भी इस विषय पर चर्चा की।

इस बैठक की वजह से प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ सवेरे साढ़े दस बजे की बजाय 11.08 बजे बैठी। शीर्ष अदालत के प्रशासन ने तत्काल कदम उठाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों से भी बातचीत की है। शीर्ष अदालत के सूत्रों ने बताया कि प्रधान न्यायाधीश ने सेक्रेटरी जनरल से कहा कि वह सीजीएचएस सुविधा बढ़ाने और एक अस्थाई चिकित्सालय स्थापित करने के बारे में मंत्रालय से बात करें ताकि जरूरत पड़ने पर वकीलों को भी एच1एन1 की चिकित्सा सुविधा मिल सके।

सूत्रों ने बताया कि सीजीएचएस सुविधाओं को बढ़ाने और डिस्पेंसरी स्थापित करने के लिए पहले ही कदम उठाए जा चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश और न्यायाधीश इस स्थिति से निबटने के लिए प्रभावी कदम उठाने के प्रति चिंतित थे। वे चाहते हैं कि उच्चतम न्यायलाय में टीकाकरण प्रक्रिया शुरू की जाए।

उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के सचिव अशोक अरोड़ा ने बताया, प्रधान न्यायाधीश ने सवेरे बैठक बुलाई थी और एच1एन1 की गंभीरता पर हमारे साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि बुधवार को शीर्ष अदालत में एच1एन1 के फैलने के बारे में जागरूकता कार्यक्रम होगा और बृहस्पतिवार से इसका टीकाकरण अभियान शुरू होगा। अरोड़ा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी शीर्ष अदालत परिसर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी में सुविधाएं बढ़ाने सहित कई प्रधावी कदम उठाने के लिए बुधवार को न्यायालय आएंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...