back to top

कोविड-19 टीके का एकल डोज चूहों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकता है : अध्ययन

नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि सामान्य तापमान पर भंडारण की क्षमता वाले कोविड-19 टीके का एक डोज चूहों में कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता पैदा कर सकता है। एसीएस सेंट्रल साइंस पत्रिका में इस टीके का जिक्र किया गया है जिसमें बेहद सूक्ष्म कण कोरोना वायरस के प्रोटीन से लैस होते हैं जो चूहों की कोशिकाओं में प्रवेश करते हैं।

अमेरिका में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में हुए अध्ययन के सह-लेखक पीटर किम ने कहा, हमारा लक्ष्य एकल डोज वाला टीका बनाना है जिसमें भंडारण या परिवहन के लिए शीत श्रृंखला की जरूरत नहीं होती है। अगर हम इसे ठीक से करने में सफल रहते हैं तो यह सस्ता भी होना चाहिए। किम ने कहा, हमारा टीका निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों की आबादी के लिए होगा।

शोधकर्ताओं के मुताबिक जो टीके वायरस आधारित होते हैं जिसमें रोग प्रतिरोधक प्रोटीन के लिए वायरसों का इस्तेमाल किया जाता है वे अकसर उन टीकों से ज्यादा प्रभावी होते हैं जिनमें वायरस के पृथक प्रोटीन हिस्से का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि अति सूक्ष्म कण वाले टीके वायरस आधारित टीकों के प्रभाव को सुरक्षा और प्रोटीन टीके के आसानी से उत्पादन के साथ संतुलन बनाए रहते हैं।

अपने शोध के निष्कर्षों के आधार पर स्टैनफोर्ड के वैज्ञानिकों ने कहा कि उनका नैनोपार्टिकल टीका केवल एक डोज के बाद कोविड-19 के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि टीके को सामान्य तापमान पर भंडारित भी किया जा सकता है और वे पता लगा रहे हैं कि क्या पाउडर के रूप में तथा कम तापमान में रखने के बाद इसे निकालकर क्या इसका भंडारण एवं परिवहन किया जा सकता है। प्रमुख शोधकर्ता अबिगैल पावेल ने कहा, वास्तव में यह शुरुआती चरण में है और अब भी काफी काम किया जाना है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...